Anant Ambani Weight Loss Diet: दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) का वजन घटना भी एक तरह से सोचने वाली बात है। अनंत अंबानी मोटापे से जूझ रहे थे, तब उन्होंने केवल 18 महीने में 108 किलो ग्राम अपना वजन कम करने के लिए काफी कठिन और तेजी से वजन घटाने के लिए डाइट को शामिल किया।
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी बेहद ही शानदार लाइफस्टाइल जीते हैं। रिलायंस ग्रुप की ऊर्जा संसाधन ब्रांच को लीड कर रहे हैं। हालांकि, मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने कई साल पहले सुर्खियां बटोरी थीं जब उन्होंने अपने वजन को कम करने के बाद स्लीक लुक पेश किया था। हैरानी की बात तो यह है कि अभी कुछ समय पहले ही अनंत ने अपना वेट कम किया था, लेकिन अचानक ही फिर से वजन बढ़ने से कई सवाल भी तेज हो रहे हैं। खैर, हम बात यहां उनके वजन घटाने को लेकर कर रहे हैं, जिसमें 108 KG कम किया था साथ ही वो क्या डाइट थी जो उन्होंने फ्लो की थी।
ये भी पढें- Women Health Tips: महिलाएं अपनी सेहत से न करें लापरवाही! जान लें ये 4 जरूरी बातें
डाइट और एक्सरसाइज
आपको बता दें, अनंत अंबानी अस्थमा की दवा और कई सारी अन्य सेहत की समस्याओं के कारण मोटापे से जूझ रहे थे। अपने वेट को कम करने के साथ-साथ हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए, अनंत अंबानी ने अपनी डाइट और एक्सरसाइज करने का फैसला किया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनंत अंबानी और उनकी बहन रोजाना 5 घंटे से लेकर 6 घंटे तक अत्यधिक वर्कआउट करते थे।
वर्कआउट करने के साथ साथ अनंत अंबानी रोजाना 21 किमी पैदल ही चलते थे और हजारों कैलोरी बर्न करने के लिए वेट लिफ्टिंग, कार्डियो, योगा और फंक्शनल ट्रेनिंग (ऐसी एक्सरसाइज है, जो कार्डियो और वेट ट्रेनिंग से अलग होती है) करते थे। इसके अलावा, डेली डाइट में 1300-1400 कैलोरी का सेवन करते थे।
ये भी पढ़ें- Health Tips: हर समय थके-थके रहते तो तुरंत खाना बंद कर दें ये फूड, फायदे में रहेंगे
अनंत अंबानी का वजन घटाने वाली डाइट
काफी एक्सरसाइज करने के अलावा, अनंत अंबानी ने वजन घटाने के लिए अपने खाने में भी काफी कुछ बदला। कम उम्र के अनंत अंबानी ने वजन कम करने के लिए जीरो शुगर, हाई प्रोटीन और कम फैट, लो कार्ब डाइट को फ्लो किया। अपने वेट कम करने के डेली डाइट में, अनंत अंबानी ने हर दिन फ्रेश हरी सब्जियां, दालें, अंकुरित अनाज, पनीर और दूध जैसे डेयरी प्रोडक्ट लेते थे। वजन घटाने के दौरान अनंत अंबानी जंक फूड से परहेज करते थे। अनंत अंबानी ने वजन घटाने के 18 महीनों के दौरान केवल नेचरल और शाकाहारी खाने पर पूरी तरह निर्भर रहे, जिसके बाद उनका वजन 108 किलोग्राम कम हो गया था।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
4 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
8 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
9 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
10 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines