Air Pollution: दिल्ली और आस-पास के इलाके अब भी गंभीर प्रदूषण की चपेट में हैं। यहां पॉल्यूशन लेवल इतना बढ़ गया है कि GRAP-4 के नियम लागू किए गए हैं। यह स्टेज तब लगाए जाते हैं, जब लोगों की सांसें अत्यधिक प्रभावित होती हैं। इस हवा में पॉल्यूटेंट्स सूक्ष्म और हानिकारक होते हैं। बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण, खासकर शहरों के लोग अपनी सेहत की सुरक्षा के लिए घर में एयर प्यूरीफायर लगा रहे हैं। हालांकि, इन उपकरणों के उपयोग से प्रदूषण से बचाव किया जा सकता है लेकिन क्या यह एयर प्यूरीफायर वाकई में सेफ रहते हैं और क्या यह हमें पूरी तरह से प्रदूषण से बचा सकते हैं? आइए जानते हैं।
एयर प्यूरीफायर का बढ़ता चलन
पिछले कुछ वर्षों से प्रदूषण की मात्रा देश में ज्यादा बढ़ने लगी है। इसलिए, एयर प्यूरिफायर की लोकप्रियता लोगों के बीच काफी बढ़ गई है। टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर सुलेमान लधानी बताते हैं कि एयर प्यूरीफायर में रहना कितना सेफ है? यह सवाल भी बार-बार उठता है कि क्या इन उपकरणों के संपर्क में हमें ज्यादा रहना चाहिए या नहीं? हालांकि, डॉक्टर लधानी बताते हैं कि ऐसे डिवाइस हमें प्रदूषण से बचा तो सकते हैं। ये प्रदूषण के कारण होने वाली समस्याओं जैसे कि सांस की बीमारियां, एलर्जी या कोई और बीमारी से बचाने के लिए फायदेमंद हैं लेकिन इसे यूज करने का एक सही तरीका है, जिसके हिसाब से एयर प्यूरिफायर का यूज करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
कितनी देर एयर प्यूरीफायर में रहना चाहिए?
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो, वायु की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने के लिए एयर प्यूरीफायर को हर समय चालू रखना चाहिए। अगर हम केवल कमरे में एंट्री करते समय इसका प्रयोग करेंगे, तो इसका बेनेफिट हमें नहीं मिलेगा। इसे लगातार चलाने से हवा से प्रदूषण के कण लगातार साफ होते रहते हैं। यदि आप डिवाइस को अनियमित तरीके से बंद या चालू करेंगे, तो इसका प्रभाव कम हो जाता है। एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि इसे आप अपने घर के उन क्षेत्रों में रखें, जहां आप ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो रूम का साइज भी इस बात पर निर्भर करता है कि एयर प्यूरिफायर कितनी देर चलाना चाहिए। साथ ही, इसका इस्तेमाल करते समय आपको घर के खिड़की-दरवाजों को भी बंद रखना चाहिए, नहीं तो इसके दुष्परिणाम झेलने पड़ सकते हैं।
फोटो क्रेडिट-freepik
एयर प्यूरीफायर के कुछ नुकसान
- कुछ एयर प्यूरीफायर में से शोर आ सकता है।
- किसी-किसी एयर प्यूरीफायर में फिल्टर को जल्दी बदलने पड़ते हैं।
- एयर प्यूरिफायर के लगातार इस्तेमाल से घर के अंदर की नमी कम हो सकती है, जिससे ड्राइनेस बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
14 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
17 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
18 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
18 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
19 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
20 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
22 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines