Pancreas and Heart Connection: कई फिल्म और टीवी शो में काम कर चुके मशहूर अभिनेता ऋतुराज सिंह का निधन कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) के कारण हो गया है। उनकी मौत की खबर से हर तरफ शोक की लहर है। अपनी सेहत का खास ख्याल रखने वाले अभिनेता सिर्फ 59 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह देंगे, इसका किसे पता था। हैरानी तो तब है जब वो रोजाना योग और एक्सरसाइज करने के साथ-साथ अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखते थे। फिटनेस फ्रीक ऋतुराज सिंह की मौत दिल से जुड़ी बीमारी यानी कार्डियक अरेस्ट से हो जाएगी, ये कहीं न कहीं एक सोचने वाली बात है।
खबरों की मानें तो ऋतु राज सिंह पैंक्रियाज की किसी बीमारी से जूझ रहे थे जिसे पैंक्रियाटाइटिस कहा जाता है, तो क्या ऐसा माना जा सकता है कि पैंक्रियाटाइटिस के कारण उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बना? क्या पैंक्रियाज का हार्ट से कनेक्शन होता है? आइए विस्तार से जानते हैं।
पैंक्रियाज कैसे करता है काम?
पैंक्रियाज विशेषतौर पर डाइजेस्टिव एंजाइम का उत्पादन करने का काम करता है। इसके जरिए शरीर में प्रोटीन और फैट को तोड़ने का काम किया जाता है। हालांकि, अगर पैंक्रियाज में कोई खराबी या समस्या होने लगे तो शरीर में ब्लड शुगर बढ़ सकता है। इसके अलावा अन्य कई समस्याओं का भी सामना भी करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- अभिनेता ऋतुराज सिंह की Cardiac Arrest से मौत! जानें बीमारी के लक्षण
पैंक्रियाटाइटिस क्या है?
पैंक्रियाज से संबंधित एक बीमारी को पैंक्रियाटाइटिस कहा जाता है। एक्यूट और क्रॉनिक दो तरह के पैंक्रियाटाइटिस होते हैं। एक्यूट पैन्क्रियाटाइटिस में पैंक्रियाज में सूजन हो जाती है और इलाज करके उसे सही किया जा सकता है। क्रॉनिक पैंक्रियाटाइटिस के संकेत जल्दी से नजर नहीं आते हैं। इसके होने के पीछे की वजह व्यक्ति का हद से ज्यादा शराब पीना होता है। क्रोनिक पैन्क्रियाटाइटिस में अचानक से लक्षण दिखते हैं जो बाद में गंभीर रूप ले सकते हैं।
क्या पैंक्रियाटाइटिस के कारण कार्डियक अरेस्ट होने का खतरा?
पैंक्रियाज में अगर कोई खराबी हो जाए या फिर इसकी कोई बीमारी हो जाए तो दिल से संबंधित बीमारी होना भी आम बात है। एक रिपोर्ट में एक्यूट पैन्क्रियाटाइटिस को कार्डियक अरेस्ट की जटिलता के रूप में बताया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि अग्नाशयशोथ यानी पैंक्रियाटाइटिस के शुरुआती प्रकरण के 7 से 10 दिन बाद अग्नाशय परिगलन (Necrotizing Pancreatitis) विकसित होता है, जिसका निदान करना मुश्किल हो सकता है।
क्या है पैंक्रियाज का हार्ट से कनेक्शन?
एक रिपोर्ट में पैंक्रियाज का दिल से संबंध बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार पैंक्रियाटाइटिस के रोगियों में खासतौर पर इलेक्ट्रोलाइट गड़बड़ी जैसे अलग-अलग कारणों की वजह से दिल संबंधित विकार होने का खतरा हो सकता है। ऐसे में पैंक्रियाज का दिल से कहीं न कहीं संबंध जुड़ा हुआ है और दिल संबंधित समस्या भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Pancreatic Cancer की पहचान कैसे करें! जानें लक्षण
Disclaimer: हमारी ओर से इस खबर को सिर्फ जागरूक करने के लिए लिखा गया है। News24 इसे लेकर कोई दावा नहीं करता है। सेहत से संबंधित पढ़ने के बाद और उसे अपनाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
12 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines