Symptom of Aant Sikudna: आंत हमारे शरीर का अहम हिस्सा है, जो पाचन को दुरुस्त रखने का काम करता है. यही हिस्सा खाने को पचाकर शरीर को पोषण देने का काम करता है, लेकिन जब आंत में सूजन, रुकावट या किसी बीमारी की वजह से उसका हिस्सा संकरा होने लगता है, तो इसे मेडिकल भाषा में इंटेस्टाइनल स्ट्रिक्चर कहा जाता है. यह समस्या धीरे-धीरे बढ़ती है और शुरुआत में इसके लक्षण हल्के हो सकते हैं, जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. आप ऐसा ना करें और हमारे बताए गए संकेतों की मदद से इस बीमारी की पहचान करें.
इसे भी पढ़ें- क्या हफ्ते में दो बार शराब पीना ठीक है? डॉक्टर ने बताया हफ्ते में 2, 3 और 4 बार शराब पीने पर क्या होता है
आंत सिकुड़ने का क्या कारण है?
यह एक सूजन वाली आंत की बीमारी है, जिससे आंत की दीवार मोटी और संकरी हो सकती है. कई बार ऐसा होने की वजह सूजन हो सकती है, जो आंत की टीबी का बड़ा स्ट्रक्चर है. हालांकि, शुरुआत में इसकी पहचान की जा सकती है, लेकिन कई बार ऐसा आंत में गांठ या ट्यूमर होने की वजह से भी हो सकता है. इसलिए आप इस बीमारी का वक्त पर पता लगाएं और इसका इलाज करें.
आंत सिकुड़ने से पहले नजर आने वाले 10 संकेत
बार-बार पेट दर्द होना- अगर आपके पेट में दर्द बिना किसी वजह के हो रहा है तो आपको ध्यान देने की जरूरत है. हालांकि, कई बार गलत खाने की वजह से ऐसा हो सकता है.
पेट फूलना- इस बीमारी में पेट फूलने की समस्या होने लगती है. अगर आपका पेट थोड़ा खाने के बाद भी फूल जाता है तो आपको ध्यान देने की जरूरत है.
कब्ज की समस्या- इस बीमारी में पेट में दर्द रहने के साथ-साथ कब्ज की समस्या भी हो जाती है. इसके अलावा, अगर आपको मल त्यागने में परेशानी हो रही है या कई दिनों तक शौच नहीं आ रहा है तो आपको सोचने की जरूरत है.
उल्टी या मिचली का मन- लगातार उल्टी या मिचली का मन हो रहा है तो आपको ध्यान देना चाहिए. कई बार ऐसा आंत सिकुड़ने की वजह से हो सकता है. आंत में रुकावट होने पर खाना ऊपर की तरफ आ सकता है.
भूख कम लगना- बिना किसी वजह के अगर आपको भूख कम लग रही है तो इस परेशानी पर ध्यान दें और अगर लगातार खाने की इच्छा कम हो रही है तो डॉक्टर से बात करें.
वजन कम होना- इस बीमारी का यह भी एक संकेत है. पोषक तत्व ठीक से अवशोषित ना होने पर वजन गिरने लगता है. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो आपको ध्यान देने की जरूरत है.
मल में खून आना- कब्ज रहना शुरुआती संकेत हो सकता है, लेकिन अगर पॉटी करते वक्त सूजन या खून नजर आए तो आपको थोड़ा सोचने की जरूरत है.
गैस बनना- काम करने के बाद भी अगर आपके पेट में गैस बन रही है या हल्का दर्द है तो आपको दिक्कत है. आंत में रुकावट से गैस पास होने में दिक्कत होती है.
कमजोरी- बिना किसी वजह के कमजोरी होना भी इस बीमारी का संकेत है. कई बार शरीर को जरूरी पोषण ना मिलने से थकान और कमजोरी रहती है।
बार-बार दस्त और कब्ज का बदलना- कभी दस्त तो कभी कब्ज रहना और पेट का निजाम लगातार बदलना नुकसानदायक हो सकता है. अगर आपको इन लक्षणों में किसी भी तरह का संकेत नजर आए तो डॉक्टर से बात करें.
इसे भी पढ़ें- पेट में अल्सर होने से क्या-क्या दिक्कत होती है? यहां जानिए अल्सर होने के 5 आम संकेत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
17 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
21 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
23 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines