Keep Kidney Healthy : किडनी हमारे शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करती है और ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करती है। साथ ही यह डिटॉक्सिफिकेशन का भी काम करती है यानी शरीर से विषाक्त पदार्थ यूरिन के जरिए बाहर निकाल देती है। शरीर अंदर से साफ रहे, इसके लिए जरूरी है कि किडनी हेल्दी रहे। अगर किसी को डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी और किडनी फेल होने की फैमिली हिस्ट्री है तो किडनी के डैमेज होने की आशंका ज्यादा होती है।
किडनी को फिट रखने के 5 टिप्स
1. पेनकिलर का ज्यादा इस्तेमाल न करें
अगर आप ज्यादा दवाएं या पेनकिलर इस्तेमाल करते हैं तो इससे किडनी डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। जिस बीमारी या दर्द के कारण पेनकिलर ले रहे हैं, उसका सही से इलाज कराएं।
2. अल्कोहल को कहें न
अगर आप अल्कोहल ज्यादा मात्रा में लेते हैं तो इसे तुरंत रोक दें। अल्कोहल किडनी पर बहुत बुरा असर डालती है। दरअसल, अल्कोहल का ज्यादा सेवन करने से यूरिन के लिए बार-बार जाना पड़ता है। ऐसे में किडनी को भी अपनी क्षमता से ज्यादा काम करना पड़ता है और किडनी के डैमेज होने की आशंका बढ़ जाती है।
3. शुगर-बीपी कंट्रोल में रखें
अगर आपको शुगर या बीपी है तो उसे काबू में रखें। इन्हें कंट्रोल में रखने के लिए डॉक्टर ने जो दवाई दी है, उसे सही समय और नियमित रूप से लें। रोज एक्सरसाइज करें। बेहतर होगा कि लाइफस्टाइल का शेड्यूल डॉक्टर से बनवाएं और उसी के अनुसार काम करें।
किडनी को हेल्दी रखें
4. नमक की मात्रा कम करें
खाने में नमक की मात्रा कम करें। हर दिन 5 ग्राम यानी आधा छोटा चम्मच नमक काफी है। नमक से बीपी भी बढ़ता है और इसमें मौजूद सोडियम शरीर में पानी को भी जमा करके रख लेता है। इससे किडनी जो पहले से ही सही तरीके से काम नहीं कर रही, उस पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और वह ज्यादा खराब होने लगती है।
यह भी पढ़ें : इस देसी उपचार से किडनी हो सकती हैं स्वस्थ, बीमारियां रहेंगी दूर
5. पानी न ज्यादा न कम
दिन में पानी न तो कम पीएं और ही ज्यादा। किडनी को फिट रखने के लिए एक दिन में ढाई से 3 लीटर पानी पीएं। यह तब है जब किडनी सही से काम कर रही है। अगर किसी शख्स की किडनी खराब हो रही है और क्रिएटिनिन लेवल सामान्य से ज्यादा बढ़ जाए तो पानी की मात्रा कुछ कम कर दें।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
4 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
8 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
9 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
10 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines