Paris Olympics 2024 में भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने सिल्वर पदक जीतने के बाद फिर से मैदान में वापसी कर ली है। नीरज ओलंपिक के बाद बिना कोई ब्रेक लिए लुसाने डायमंड लीग में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग राउंड में नीरज ने शानदार प्रदर्शन भी किया है। उन्होंने इस सीजन का अपना अब तक का सबसे बेस्ट थ्रो किया है। हालांकि इस बार भी वो 90 मीटर की दूरी पर भाला फेंकने से चूक गए हैं। अब फाइनल मैच में उनसे उम्मीद होगी कि वो भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतें। हालांकि इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम हिस्सा नहीं ले रहे हैं।
कौन हैं अरशद नदीम
अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक-2024 में पाकिस्तान के लिए भाला फेंक की स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। पाकिस्तान के इस दिग्गज एथलीट ने इस टूर्नामेंट में 92.97 मीटर का थ्रो फेंककर इतिहास रचा है। ये किसी भी ओलंपिक में फेंकी गई अब तक की सर्वाधिक दूरी है। अरशद नदीम ने भारत के दिग्गज एथलीट नीरज चोपड़ा से ये गोल्ड मेडल छीना था। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक-2020 में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। इस बार उन्होंने भारत के लिए सिल्वर पदक जीता है।
डायमंड लीग में खेल रहे हैं नीरज
नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक के बाद अब लुसाने डायमंड लीग में अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं। उन्होंने क्वालीफाइंग राउंड में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल मैच में प्रवेश भी कर लिया है। जहां अब वो मेडल के लिए अपनी चुनौती पेश करते हुए नजर आएंगे। वहीं, पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले ग्रेनेडा के एथलीट एंडरसन पीटर्स ने इस क्वालीफाइंग राउंड में पहला स्थान प्राप्त किया है। हालांकि, इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अरशद नदीम हिस्सा नहीं ले रहे हैं। इस पर लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर वो इस प्रतियोगिता से क्यों गायब हैं।
कहां हैं अरशद नदीम
पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम लुसाने डायमंड लीग में क्यों नहीं खेल रहे हैं इस पर उनकी ओर से कोई भी आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि अरशद नदीम या तो चोट की समस्या से जूझ रहे हैं या फिर सम्मान समारोह में व्यस्तता के कारण वो इस लीग में नहीं खेल रहे हैं। हालांकि, पहले अटकलें थी कि नीरज चोपड़ा भी इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। लेकिन नीरज चोपड़ा ने अपनी सर्जरी को टालकर इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का फैसला किया है।
नीरज भी रहे थे गैरहाजिर
पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अरशद नदीम का ये पहला टूर्नामेंट था, लेकिन उन्होंने इसमें प्रतिभाग नहीं किया। टोक्यो ओलंपिक-2020 में नीरज चोपड़ा ने भी गोल्ड मेडल जीता था। उस वक्त वो भी इस टूर्नामेंट में नहीं शामिल हुए थे और लंबे ब्रेक पर चले गए थे।
ये भी पढ़ें: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के यूट्यूब चैनल ने किया बड़ा धमाका, लॉन्च होते ही बनाया बड़ा रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: क्या केएल राहुल ने किया संन्यास का ऐलान? सामने आई वायरल पोस्ट की सच्चाई
संबंधित खबरें
Asia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
20 mins agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
27 mins ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
56 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
4 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines