Zohran Mamdani: भारतीय मूल के जोहरान ममदानी जल्द ही न्यूयॉर्क के मेयर बन सकते हैं। ममदानी की उम्मीदवारी जैसे ही मजबूत हुई वे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के निशाने पर आ गए हैं। ट्रंप ने ममदानी को 100 प्रतिशत पागल कम्यूनिस्ट बताया है। ममदानी ट्रंप के वैचारिक विरोधी तो है ही विरोधी पार्टी में भी शामिल हैं। ट्रंप रिपब्लिकन हैं तो वहीं ममदानी डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कौन हैं जोहरान ममदानी जिनकी न्यूयॉर्क के मेयर के तौर पर जीत तय मानी जा रही है।
भारतीय मूल की हैं ममदानी की मां
जोहरान ममदानी भारतीय मूल की फिल्म मेकर्स मीरा नायर और कोलंबिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर महमूद ममदानी के बेटे हैं। उन्होंने अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत 2020 में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के प्रचार के दौरान की थी। ममदानी मुस्लिम होने के साथ-साथ भारतीय मूल के हैं। वहीं उनकी पत्नी सीरियाई मूल की है। ममदानी ने सीरियाई मूल की कलाकार रमा दुवाजी से शादी की है। दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। दुवाजी पेशे से चित्रकार हैं।
ये भी पढ़ेंः कभी तारीफ तो कभी खिंचाई…, ईरान पर ट्रंप की नीति समझ नहीं आई, नोबेल पीस प्राइस से जुड़ा है पूरा मामला
कंपाला में जन्मे अमेरिका में पले-बढ़े
ममदानी का जन्म युगांडा के कंपाला में हुआ था। उनकी मां मीरा नायर एक फिल्म मेकर हैं। जिन्होंने मानसून वेडिंग और द नेमसेक जैसी फिल्में बनाई हैं। इसके अलावा कई अवार्ड भी जीते हैं। जोहरान ने ब्रोंक्स हाई स्कूल में साइंस की पढ़ाई की है। इसके बाद 2014 में बोडोइन कॉलेज से अफ्रीकाना स्टडी में ग्रेजुएशन किया है। ममदानी 2020 में न्यूयॉर्क असेंबली के लिए चुने गए थे। ममदानी अपनी विदेश नीति को लेकर भी काफी मुखर रहे हैं।
फिलिस्तीन के समर्थक हैं ममदानी
जोहरान ने अमेरिकी नीति के खिलाफ फिलिस्तीन के पक्ष में अपना मजबूत रुख अपनाया था। इस कारण उन्हें इजराइल समर्थक समूहों की आलोचना का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा था कि अगर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू न्यूयॉर्क शहर का दौरा करेंगे तो वे उन्हें अरेस्ट करवा देंगे। नवंबर 2025 में मेयर पद के लिए होने वाले मुख्य चुनाव में उनका मुकाबला मौजूदा मेयर एरिक एडम्स से होना है।
ये भी पढ़ेंः बड़बोले ट्रंप ने ईरान हमले की तुलना नागाशाकी-हिरोशिमा से क्यों की? समझ के परे अमेरिकी राष्ट्रपति का नया लॉजिक
संबंधित खबरें
खतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
8 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
11 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
12 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
12 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
13 hrs agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines