कूचबिहार. पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के सीतलकुची में रविवार को बीजेपी के जुलूस पर अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। बीजेपी कार्यकर्ताओं का दावा है कि हमलावरों ने भीड़ पर बमबारी की। घटना के बाद सीतलकुची इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील है। पुलिस शांती बनाए रखने के प्रयास में जुटी है। बताया जा रहा है कि हमले में दो लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल के आसपास अफरा-तफरी का माहौल है। मौके पर भारी पुलिसबल तैनात है।
हमले के बाद बीजेपी ने आरोप लगाया है कि यह हमला तृणमूल कांग्रेस ने कराया है। वहीं, तृणमूल ने इन आरोपों से इनकार किया है। बता दें कि 13 सितंबर को बीजेपी की ‘नबान्न चलो’ अभियान है। जिसके मद्देनजर रविवार को सीतलकुची में ‘चोर धरो, जेल भरो’ जुलूस निकला जा रहा था। इसी जुलूस पर हमला किया गया है। बीजेपी का यह जुलूस हाल ही में बंगाल में हो रही ईडी व सीबीआई रेड को लेकर था।
बीजेपी ने आरोप लगाया कि पुलिस मौके पर मौजूद थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि विरोध करने पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजी गई। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कहीं है। पुलिस के अनुसार घायलों के बयान लिए जा रहें हैं। फिलहाल हमलावरों की पहचान की जा रही है। आरोपियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
पुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
19 secs agoटेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका
27 mins agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
3 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
4 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
6 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
6 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
7 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines