पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने बुधवार को कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए एक प्रमुख मुद्दा है, जैसा कि पहले राम मंदिर था। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा अंततः सीएए को लागू करेगी और बांग्लादेशी शरणार्थियों को नागरिकता देगी।
उन्होने कहा कि “सीएए हमारी प्रतिबद्धता है, हम इसे करेंगे। सीएए बंगाल भाजपा के लिए एक प्रमुख मुद्दा है जिस तरह से राम मंदिर भाजपा के लिए एक प्रतिज्ञा थी। आगे उन्होंने कहा कि हम बांग्लादेश से आए शरणार्थियों को नागरिकता देंगे। हिंदुओं पर किए गए अत्याचारों के कारण वह आने के लिए मजबूर।
भारत की जिम्मेदारी
उन्होंने कहा कि इसमें कोई राजनीति नहीं है। महात्मा गांधी ने कहा था कि अगर भारत के विभाजन के बाद बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार किया जाता है, तो भारत को जिम्मेदारी लेनी होगी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार उन्होंने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सीएए पश्चिम बंगाल में लागू किया जाएगा।
पलायन कर रहे
मजूमदार के मुताबिक बंगाल में सीएए का लागू होना बहुत जरूरी है क्योंकि बांग्लादेश में अब भी हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। अभी भी लोग बांग्लादेश से भारत की ओर पलायन कर रहे हैं। पिछले महीने भी बांग्लादेश में हिंदुओं पर बहुत अत्याचार हुए थे। भाजपा प्रमुख बोले देश में सीएए के कार्यान्वयन का विरोध करने वाले अन्य राजनीतिक दलों के बारे में बोलते हुए बंगाल भाजपा प्रमुख ने कहा विपक्ष ने सीएए को लेकर सरकार का लगातार विरोध किया है।
आसान काम नहीं
पश्चिम बंगाल में भी विधानसभा में सीएए के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया गया था। उन्होंने कहा कि यह आसान काम नहीं होगा और हम आसान काम भी नहीं करना चाहते हैं। कई लोगों ने अनुच्छेद 370 का विरोध किया।
संबंधित खबरें
चारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
1 hr agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
2 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 3 की मौत, SHO सस्पेंड
3 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
4 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
5 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
6 hrs agoशरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
6 hrs agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
9 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
16 hrs agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines