Violent Clash During Football Match In Pakistan: फुटबॉल एक वॉयलेंट गेम है, यहां खेल के दौरान कहासुनी और मारपीट हो जाना बेहद आम बात है. खिलाड़ी से लेकर स्टैंड्स में मैच देख रहे फैंस भी आपस में भिड़ जाते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ पाकिस्तान में जब एक मुकाबले के खत्म होने के बाद सॉकर प्लेयर के बीच लात घूंसे चलने लगे.
कहां हुई मारपीट?
दरअसल कराची में नेशनल गेम्स के दौरान जब पाकिस्तानी आर्मी और WAPDA के बीच केपीटी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में एक फुटबॉल मैच में जब फाइनल व्हिसल बजी, वैसे ही दोनों टीमों के खिलाड़ी बीच मैदान में ही एक दूसरे के खिलाफ पंच और किक चलाने लगे. इसके कई प्लेयर्स और ऑफियल्स घायल हो गए. इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई की इनके जख्म कितने गहरे हैं और कुल कितने लोगों को चोटें आई हैं.
वीडियो हुआ वायरल
ये घटना लाइव टीवी कैमरों के सामने हुई, जिसके बाद पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन और देश की नेशनल ओलंपिक बॉडी ने औपचारिक जांच शुरू कर दी है, क्योंकि सोशल मीडिया पर फुटेज काफी ज्यादा वायरल हो रहे थे और इसमें शामिल दोनों टीमों से जवाबदेही की मांग की जा रही थी. स्पोर्ट्स फैंस इस घटना की जनकर निंदा कर रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने से पाकिस्तान की भी काफी बदनामी हो रही है.
टेंशन की वजह
मैच की फुटेज में WAPDA के कुछ खिलाड़ियों का बहुत ही ज्यादा अग्रेसिव बिहेवियर दिखा, जिन्होंने मैच रेफरी का पीछा करते हुए उसे उसके चेंजिंग रूम तक पहुंचा दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेफरी पर फिजिकल अटैक किया गया, जिसके बाद दूसरे अधिकारियों और खिलाड़ियों ने दखल देकर उसे और नुकसान से बचाया. इस गड़बड़ी की वजह रेफरी की तरफ से आर्मी टीम को दिया गया एक पेनल्टी किक था, जिस फैसले का WAPDA के खिलाड़ियों ने जोरदार विरोध किया.
नोट- न्यूज 24 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
33 mins agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
51 mins agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
3 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
5 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
8 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
15 hrs agoममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- हाथ में था चाकू
17 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
17 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines