Vikram Misri China talks: चीन के उप विदेश मंत्री सुई वेईडोंग 12 और 13 जून को दो दिन की भारत यात्रा पर है। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई। इससे पहले विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने आज चीन के उप विदेश मंत्री से मुलाकात की। मिस्त्री ने चीनी उप मंत्री को कैलाश मानसरोवर की यात्रा फिर से शुरू करने को लेकर धन्यवाद दिया।
इसके अलावा दोनों देशों के बीच जल विज्ञान संबंधी डेटा सहयोग बढ़ाने और सीमा पार नदियों में सहयोग बढ़ाने के लिए विशेषज्ञ स्तरीय तंत्र को लेकर बैठक के दौरान चर्चा हुई।
बता दें कि इससे पहले जनवरी में हुई बातचीत के दौरान दोनों देशों ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा को लेकर सहमति जताई थी। इसके अलावा सीमापार नदियों के पानी के सहयोग को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत हुई। दोनों देशों के बीच अब तक हवाई संबंध बहाल नहीं हुए हैं।
एससीओ सम्मेलन में जा सकते हैं पीएम मोदी
इस बीच खबर है कि दोनों देशों के बीच संबंध एक बार फिर सामान्य हो सकते हैं। इसकी वजह पीएम मोदी का प्रस्तावित चीन दौरे पर जाना। हालांकि इसको लेकर अभी तक भारत ने कोई स्वीकृति नहीं दी है। चीन ने एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया है। हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच हुए तनाव को फिलहाल अलग रखा जा रहा है। लेकिन भारत अपने रिश्तों को लेकर ओवरऑल समीक्षा करने के पक्ष में है। चाहे वह पाकिस्तान का मुद्दा हो या हिंद महासागर का।
ये भी पढ़ेंः एअर इंडिया की 16 फ्लाइट्स डायवर्ट, वापस लौट आईं लंदन-न्यूयॉर्क की Flights, एयरलाइन की लोगों से खास अपील
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
7 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
8 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
10 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
12 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
14 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
14 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
14 hrs agoअभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines