Uttarkashi Tunnel Rescue Operation Live Updates: उत्तरकाशी में सिल्क्यारा टनल में 40 मजदूर पिछले 5 दिन से फंसे हैं। इन्हें पाइप के जरिए ऑक्सीजन और खाना-पानी दिया जा रहा है। इस बीच अमेरिका से आई ऑगर मशीन ने गुरुवार को रात भर ड्रिलिंग की। रातभर 6-6 मीटर के 5 पाइप मलबा आज शाम तक बाहर निकालने की उम्मीदहटाकर टनल में भेजे गए हैं। टीम ने शुक्रवार सुबह तक 30 मीटर ड्रिल कर लिया है।
बता दें कि इस ऑपरेशन में 40 लोगों की टीम रातभर जुटी रही। करीब 60-70 मीटर तक खुदाई करनी है। 12 नवंबर की सुबह 4 बजे टनल धंसने के बाद 40 मजदूर अंदर फंसे हुए हैं। जानकारी के अनुसार 20 मीटर यानी टनल में तीन पाइप जाने के बाद मशीन की स्पीड कम करनी पड़ गई क्योंकि मशीन जितना मलबा हटाती ऊपर से उतना ही मलबा और आता जा रहा है। इसलिए यहां पर ड्रिलिंग नहीं की जा सकी। टीम की कोशिश है कि आज शाम तक ड्रिलिंग पूरी कर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा सके।
टनल कहां तक धंसी किसी को नहीं पता
टनल के मलबे को लेकर अभी भी संशय बरकरार है क्योंकि अभी तक किसी को पता नहीं है कि टनल में आया मलबा कितनी दूर तक फैला है। फिलहाल केवल अनुमान लगाया जा रहा है कि 60 मीटर की टनल धंसी है इसलिए मलबा भी इतने ही इलाके में फैला होगा। ड्रिलिंग एक्सपर्ट और विशेषज्ञ इसकी तैयारी करके चल रहे हैं कि मशीनें मलबे में कहां तक पहुंची हैं। इसके लिए वे एनालिसिस भी कर रहे हैं।
पाइप के जरिए भेजी जा रही राहत सामग्री
टनल में फंसे मजदूरों के लिए ढाई इंच के पाइप से पानी की छोटी बोतल, बिस्किट और ड्राई फ्रूट्स भेजे जा रहे हैं। वहीं टनल में फंसे कुछ लोगों के पास फोन भी थे जो कि डिस्चार्ज हो गए हैं। अब केवल वाॅकी-टाॅकी सेट हैं जिनकी मदद से उनसे बात की जा रही है। अधिकारी लगातार फंसे हुए मजदूरों के संपर्क में हैं। उन्हें उम्मीद बंधाई जा रही है कि जल्द ही उन्हें बचा लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
कब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
9 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
13 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
16 hrs agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
1 day agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
1 day agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
1 day agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
1 day ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
1 day agoरणजी ट्रॉफी में दिखा मोहम्मद सिराज की कप्तानी का जलवा
1 day agoसुनील गावस्कर ने बताया कैसे न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतेगी टीम इंडिया?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines