Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में चार दिन पहले दीवार गिरने से हुई 9 लोगों की मौत के बाद ऐसा ही हादसा नोएडा (Noida) में हुआ है। यहां के सेक्टर-21 के एक पॉश इलाके के जलवायु बिहार अपार्टमेंट (Jalvayu Bihar Apartment) की 100 मीटर लंबी दीवार धराशायी हो गई। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि करीब नौ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। मौके पर कई जेसीबी मलबे को हटाने का काम कर रही हैं।
नाली की मरम्मत का चल रहा था काम
हादसा सेक्टर-21 के पॉश इलाके जयवायु बिहार अपार्टमेंट में हुआ है। यहां नाली की मरम्मत का काम कराया जा रहा है। नाली से ईंटें निकालते समय करीब 100 मीटर की दीवार भरभराकर गिर गई। मौके पर मरम्मत के काम में लगे मजदूर मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक सबसे पहले चार लोगों को मलबे में से निकाला गया था। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो मजदूरों ने कैलाश अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मौके पर जारी है राहत-बचाव कार्य
मौके पर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और जेसीबी राहत कार्यों में लगी हैं। मलबे के नीचे से करीब पांच लोगों को निकाला गया है। जेसीबी की मदद से दीवार के मलबे को हटाया जा रहा है। मौके पर राहत कार्य अभी भी जारी है। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि सेक्टर-21 के जलवायु बिहार अपार्टमेंट में प्राधिकरण की ओर से ठेके पर नाली की मरम्मत का काम कराया जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया। जिलाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने घटना पर दुख जताया
घटना के बाद शासन की ओर से भी दुख जताया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया। इसमें लिखा, ‘सीएम योगी ने जनपद गौतमबुद्धनगर में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
लखनऊ में दीवार के नीचे दबकर मरे थे नौ लोग
बता दें कि 16 सितंबर को लखनऊ के दिलकुशा इलाके में भारी बारिश के कारण एक दीवार गिरने से महिलाओं और बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। लखनऊ के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) पीयूष मोर्डिया ने बताया कि कुछ मजदूर दिलकुशा इलाके में एक आर्मी एन्क्लेव के बाहर झोपड़ियों में रह रहे थे। रात भर हुई भारी बारिश के कारण आर्मी एन्क्लेव की चारदीवारी गिर गई। इसी दिन यूपी के उन्नाव जिले में भी एक घर की छत गिर गई थी। यहां तीन लोगों की दबकर मौत हो गई थी।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
32 mins agoCBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा शुरू
39 mins agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
1 hr ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
2 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
3 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
4 hrs agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
7 hrs agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
8 hrs agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines