Lakhimpur Kheri Case: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बुधवार को दो सगी बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी, जिससे उनकी और ऐसे अपराधों के बारे में सोचने वालों की रूह तक कांप जाएगी। बता दें कि लखीमपुर खीरी मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है प्रदेश सरकार
लखनऊ में गुरुवार को समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। योगी सरकार में अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस है। उन्होंने कहा कि कानून के तहत इन सभी अपराधियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी कि इनकी रूह कांप जाएगी। ऐसा अपराध करने के बारे में सोचने वाले भी कांप उठेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार मामले पर नजर रखे हुए हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार मामले को फास्ट्रैक कोर्ट में लेकर जाएगी। जल्द से जल्द आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी।
छह आरोपियों को पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार
बता दें कि ये सभी आरोपी पीड़ित बहनों को पहले से जानते थे। लखीमपुर खीरी एसपी संजीव सुमन ने घटना के बारे में बताया कि अलग-अलग तरह से अपराध में शामिल कुल 6 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनकी पहचान छोटू, जुनैद, सोहेल, हाफिजुल, करीमुद्दीन और आरिफ के रूप में हुई है। आरोपी जुनैद को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा गया है, इस दौरान उसके पैर में गोली लगी है। एसपी ने बताया कि आरोपी लड़कियों के दोस्त थे। सोहेल और जुनैद ने लड़कियों को खेतों में ले जाकर बलात्कार किया। सामने आया है कि जबरन शादी के लिए मजबूर करने का विरोध करने पर सोहेल, हाफिजुल और जुनैद ने गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। करीमुद्दीन और आरिफ को बुलाया और सबूत मिटाने के लिए लड़कियों को फांसी पर लटका दिया।
तीन डॉक्टरों का पैनल करेगा पोस्टमार्टम
पुलिस ने बताया कि छोटू के अलावा सभी लड़के लखीमपुर खीरी के लालपुर गांव के रहने वाले थे। छोटू लड़कियों का पड़ोसी था। उसने ही दोनों लड़कियों को इन आरोपियों से मिलवाया था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने कहा कि यह अभी प्रारंभिक जांच में सामने आई जानकारी है। तीन डॉक्टरों का पैनल दोनों शवों का पोस्टमार्टम करेगा। आरोपी के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म और पोक्सो का मुकदमा दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
4 mins agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
17 mins agoसुरेश रैना ने धोनी-युवराज से कर दी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना
49 mins agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
2 hrs agoकब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
2 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
2 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
3 hrs agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
4 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines