Attack on Private School Principal and Female Teacher: इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल और महिला टीचर पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। प्रिंसिपल विनय गुप्ता अन्य शिक्षकों के साथ स्कूल से घर लौट रहे थे, इसी दौरान रास्ते में कार सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी रोककर उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। घायल प्रिंसिपल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र में गाड़ी से घर लौट रहे एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल विनय गुप्ता और उनके साथ एक महिला टीचर पर बदमाशों ने बीच सड़क पर गाड़ी रोक कर हमला किया। प्रिंसिपल को बचाने आई शिक्षिका पर भी हमला किया गया। गंभीर हालत में प्रिंसिपल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां विनय गुप्ता का इलाज जारी है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बीच-बचाव करने पहुंची महिला टीचर को भी दबंगों ने नहीं बख्शा। हमलावरों ने चेहरे ढके हुए थे। घटना का वीडियो पास में खड़ी एक गाड़ी से रिकॉर्ड किया गया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस कर रही हमलावरों की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
किसी से दुश्मनी होने से किया इंकार
प्रिंसिपल का कहना है कि हमारी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं है। जब हम स्कूल से लौट रहे थे, तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी रोककर हमला कर दिया। हमें पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और छोड़कर भाग गए। महिला टीचर को भी चोटें आई हैं। हमले में बुरी तरह घायल प्रिंसिपल विनय गुप्ता को उनकी पत्नी जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने स्कूल में महिला टीचर्स की कमी को लेकर एक अभिभावक को डांटा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलते हमला किया गया।
कांग्रेस ने भाजपा पर कसा तंज
वहीं, इस मामले में अब राजनीति भी शुरू हो गई है। यूपी कांग्रेस ने वायरल हो रहे इस वीडियो को अपने एक्स एकाउंट पर पोस्ट कर कहा, इटावा में स्कूल के प्रिंसिपल और महिला टीचर को दबंगों ने बीच सड़क पर लाठी डंडों से जमकर मारा। हर बार की तरह पुलिस के हाथ खाली है और दबंग आजादी से घूम रहे हैं। भाजपा सरकार में कोई ‘सेफ’ है तो वो गुंडे, बदमाश और माफिया हैं। बाकी आम आदमी की हालत तो किसी से छुपी नहीं है।
संबंधित खबरें
'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
32 mins agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 hr agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
2 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 hrs agoHighlights: न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 7 विकेट से हराया, लेकिन हारी सीरीज
4 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
5 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
6 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines