पटना: बिहार में एक बार फिर से महागठबंधन की सरकार बन गई है। नीतीश कुमार ने 8वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राजद नेता और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने दूसरी बार डिप्टी सीएम बने। शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। जिसके बाद तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार ने गले लगाया और उन्हें आशीर्वाद दिया।
बता दें कि नीतीश कुमार 22 साल में 8वीं बार सीएम बने। पहली बार वे साल 2000 में 7 दिनों के लिए बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। कैबिनेट में अन्य कितने मंत्री शपथ लेंगे या फिर उनका शपथ कब होगा, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खरमास के बाद अन्य मंत्री कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं।
लालू यादव खराब सेहत की वजह से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके
बेटे तेजस्वी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए राबड़ी देवी भी राजभवन पहुंचीं। हालांकि, तेजस्वी के पिता और राजद सुप्रीमो लालू यादव खराब सेहत की वजह से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। शपथ से पहले नीतीश ने लालू से फोन पर बात करके उन्हें सियासी हालात की जानकारी दी। बता दें कि नीतीश कुमार ने मंगलवार को एनडीए का साथ छोड़ दिया था और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्हें तेजस्वी यादव ने 164 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था जिसके बाद नीतीश और तेजस्वी ने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
कब-कब नीतीश कुमार बने मुख्यमंत्री
पहली बार- तीन मार्च 2000
दूसरी बार- 24 नवंबर 2005
तीसरी बार- 25 नवंबर 2010
चौथी बार- 22 फरवरी 2015
पांचवीं बार- 20 नवंबर 2015
छठी बार- 27 जुलाई 2017
सातवीं बार- 25 नवंबर 2020
आठवीं बार- 10 अगस्त 2022
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर जरूर बनाएं खीर, जानिए चंद्रोदय का समय
30 mins ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
7 hrs ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
8 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
9 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
10 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
13 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
13 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
14 hrs agoअर्शदीप सिंह ने तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, टॉप पर पहुंचे
14 hrs agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines