नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) को नकली देशभक्त और राष्ट्र विरोध संगठन बता दिया। राहुल गांधी ने कहा कि लाखों देशवासियों ने तिरंगे को ऊंचा रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी लेकिन एक राष्ट्र विरोधी संगठन ने हमेशा तिरंगे को अपनाने से इनकार कर दिया। राहुल गांधी के इस बयान के बाद भाजपा भड़क गई। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि देश ने आरएसएस की विचारधारा को स्वीकार किया है इसलिए हम 2 सीटों से इतनी सीटों पर पहुंच गए हैं। राहुल गांधी के बयान पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
राहुल गांधी ने कब और कहां दिया था बयान
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को कर्नाटक दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात पर खुशी जाहिर की थी। इस दौरान उन्होंने ट्वीट किया कि आज कर्नाटक के हुबली स्थित कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग में तिरंगा झंडा बुनने वाले सभी श्रमिकों से मिलकर बहुत खुशी हुई। लाखों देशवासियों ने तिरंगे को हमेशा ऊंचा रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, लेकिन एक संगठन ने हमेशा तिरंगे को अपनाने से इनकार कर दिया, 52 साल तक नागपुर में अपने मुख्यालय पर तिरंगा नहीं फहराया और लगातार अपमानित किया।
बीजेपी-आरएसएस पर हमला बोलते हुए राहुल ने पूछा कि आरएसएस ने 52 साल तक अपने मुख्यालय पर तिरंगा क्यों नहीं फहराया? खादी से राष्ट्रीय ध्वज बनाने वालों की आजीविका क्यों नष्ट की जा रही है? मशीन से बने पॉलिएस्टर का आयात क्यों किया गया?
राहुल गांधी के ट्वीट पर बीजेपी नेताओं ने दी तीखी प्रतिक्रिया
केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी के विवादास्पद ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी के ट्वीट पर कोई ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “देश ने आरएसएस की विचारधारा को स्वीकार किया है इसलिए हम 2 सीटों से इतनी सीटों पर पहुंच गए हैं।
भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख, अमित मालवीय ने कहा कि क्या हम जानते हैं कि 14 अगस्त 1947 की आधी रात को संसद के सेंट्रल हॉल में, फिर 15 अगस्त को इंडिया गेट पर और 16 अगस्त को लाल किला पर तिरंगा फहराया गया था, सभी गायब हैं? भारत को पता होना चाहिए कि हमारे राष्ट्रीय प्रतीकों और इतिहास के साथ कांग्रेस कितनी कठोर रही है।
भाजपा के सांसद राकेश सिन्हा ने भी दी प्रतिक्रिया
भाजपा के राज्यसभा सांसद ने ट्वीट कर कहा कि संसद के सेंट्रल हॉल में कांग्रेस सरकार ने नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की तस्वीरें लगाईं जिनमें तिरंगा उनके पैर छू रहा है! तिरंगे के लिए उनके छद्म प्रेम पर शर्म आती है! उन्होंने अपने ट्वीट में जवाहर लाल नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री की एक तस्वीर भी शेयर की।
कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे ने बीजेपी, आरएसएस पर साधा निशाना
आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे ने कहा कि आरएसएस कभी नहीं चाहता था कि हमारे तिरंगे का सम्मान हो। उन्होंने ट्वीट किया, ‘जब भाजपा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करती है तो लोगों को आश्चर्य क्यों होता है? उनका और आरएसएस का इतिहास पढ़ें, आप पाएंगे कि वे हमारे तिरंगे को कभी नहीं चाहते, सम्मान या प्यार नहीं करते थे। व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी से बाहर निकलो और इन नकली देश भक्तों का इतिहास पढ़ो, तुम्हें पता चल जाएगा कि मैं सही हूं।
राहुल गांधी को असदुद्दीन ओवैसी का मिला साथ
कांग्रेस का समर्थन करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आरएसएस ने स्वतंत्र भारत को खारिज कर दिया था। ट्वीट कर ओवैसी ने लिखा कि पीएम मोदी ने कहा कि आरएसएस उनकी नींव और राष्ट्र के लिए जीने की प्रेरणा था। वह हमें तिरंगा को डीपी में लगाने और तिरंगा रैली निकालने की अपील कर रहे हैं, लेकिन आरएसएस ने स्वतंत्र भारत को खारिज कर दिया था और इन्होंने तिरंगा की जगह भगवा ध्वज को राष्ट्रीय ध्वज होने की मांग की थी।
एक अन्य ट्वीट में ओवैसी ने लिखा, “आरएसएस ने स्वतंत्रता आंदोलन में कोई भूमिका नहीं निभाई, 14 अगस्त 1947 को हिंदू राष्ट्र और खुले तौर पर तिरंगे का अपमान करने की मांग करते हुए हंगामा भी किया।
भाजपा ने की है ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की घोषणा
केंद्र की मोदी सरकार ने इस साल स्वतंत्रता दिवस को लेकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की घोषणा की है। भाजपा की ओर से अपील की गई है कि भारत भर के लोग भारत के राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस आयोजन में अपनी भागीदारी दिखाने के लिए पीएम मोदी ने लोगों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर की जगह तिरंगा लगाने की अपील की है। हालांकि, विपक्ष ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया।
संबंधित खबरें
इंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
48 mins agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
1 hr agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
2 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर की हुई रोहित-विराट के खास क्लब में धमाकेदार एंट्री
4 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
5 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
6 hrs agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
6 hrs agoICC T20I रैंकिंग में 18 पायदान ऊपर पहुंचे कप्तान श्रेयस अय्यर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines