नई दिल्ली: देश की सेमी बुलेट ट्रेन वंदे भारत फिर से मवेशी से टकरा गई है। ये दो दिनों में दूसरी घटना है। गुजरात में शुक्रवार को लगातार दूसरी बार ट्रेन से मवेशी टकरा गया। ट्रेन के अगले हिस्से में फिर मामूली क्षति पहुंची है। रेलवे ने बताया कि गांधीनगर से मुंबई जाते समय कंजारी और आणंद स्टेशनों के बीच यह हादसा हुआ।
शुक्रवार की घटना दोपहर तीन बजकर 48 मिनट पर मुंबई से 432 किलोमीटर दूर आणंद में हुई। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ‘ट्रेन के अगले हिस्से को मामूली नुकसान पहुंचा है।
इन हादसों पर रेल मंत्री की सफाई भी आई है। गुजरात के आणंद में बोलते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पटरियों पर मवेशियों के साथ टकराव अपरिहार्य है और सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन को डिजाइन करते समय इसे ध्यान में रखा गया है। बता दें कि कल गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का डिब्बा क्षतिग्रस्त हो गया है। सुबह करीब 11.15 बजे वटवा स्टेशन से मणिनगर के बीच रेलवे लाइन पर भैंसों के झुंड के आने से ये हादसा हुआ। ट्रेन के इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
वंदे भारत एक्सप्रेस बेहतर और विमान जैसे यात्रा अनुभव प्रदान करती है। यह स्वदेशी रूप से विकसित ट्रेन गांधीनगर से मुंबई के बीच चलती है और ‘कवच’ तकनीक से लैस पहली वंदे भारत ट्रेन है। यह एक स्वचालित सुरक्षा प्रणाली है जो दो ट्रेनों को टकराने से रोकती है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
संबंधित खबरें
गौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoमंगल के इस उपाय से दूर होंगे सभी कष्ट, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
8 hrs agoदिवाली पूजा में करें गणेश जी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
9 hrs agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
10 hrs agoदिवाली पर किस मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजन? राशि अनुसार जानें धनदायक उपाय
11 hrs agoआज दिवाली पूजा में करें मां लक्ष्मी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
13 hrs agoदिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
15 hrs agoवनवास से राम जी वापसी पर मनाते है दिवाली, फिर लक्ष्मी-गणेश की पूजा क्यों?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines