नई दिल्ली: सीबीआई ने JEE Mains 2021 के मुख्य हैकर को दिल्ली एयरपोर्ट से धर-दबोचा है। सूत्रों के अनुसार यह रूसी नागरिक जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा। इमिग्रेशन विभाग ने उसे हिरासत में लिया। इमिग्रेशन को सीबीआई की तरफ से इसका पहले ही इनपुट दिया गया था।
सूत्रों के अनुसार आरोपी वह JEE Mains 2021 में हुई कथित गड़बड़ी का मुख्य आरोपी है। संभावना है कि उससे पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। जिससे इस मामले में पुख्ता सुबूत एकत्रित किए जा सकेंगे। बताया जा रहा है कि आरोपी कजाकिस्तान से आया है।
गौरतलब है कि JEE Mains 2021 परीक्षा में कथित गड़बड़ी होने की बात सामने आई थी। इस मामले में सीबीआई जांच कर रही है। इससे पहले एजेंसी ने एफिनिटी एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड और उसके तीन निदेशकों सिद्धार्थ कृष्णा, विश्वंभर मणि त्रिपाठी और गोविंद वार्ष्णेय के अलावा अन्य के खिलाफ परीक्षा में कथित हेरफेर के लिए मामला दर्ज किया था।
यह आरोप लगाया गया था कि तीनों निदेशक व अन्य ने ऑनलाइन परीक्षा में हेरफेर की। हरियाणा के सोनीपत में एक चुने हुए परीक्षा केंद्र से रिमोट एक्सेस के माध्यम से पेपर हल किया। छात्रों को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में दाखिले का झांसा दिया।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
7 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
8 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
10 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
12 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
14 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
14 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
14 hrs agoअभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines