Telangana Election Result 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे आज घोषित होंगे। इस बीच कांग्रेस में सीएम चेहरे को लेकर सुगबूगाहट शुरू हो गई है। सूत्रों की मानें तो पार्टी नेतृत्व ने इसे लेकर विचार-विमर्श किया है। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि अगर पार्टी 70 से अधिक सीटें जीतने में सफल रहती है तो सीएम पद को लेकर पार्टी की आंतरिक कलह सामने आ सकती है। उन्होंने संभावना जताई कि चुनाव परिणाम के बाद पार्टी के कुछ नेता अंसतुष्ट हो सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि जहां कांग्रेस 65 से कम सीटें हासिल करके सबसे बड़ी पार्टी बन जाती है वहां सीएम का फैसला करना मुश्किल हो जाता है। क्योंकि यह चुनौती महत्वाकांक्षी नेताओं के कारण ही बनती है जो सीएम बनने की उम्मीद कर रहे थे। ऐसे में ये सभी नेता बीआरएस की मदद कर रहे हैं। इस बीच कर्नाटक पीसीसी अध्यक्ष और डिप्टी सीएम शिवकुमार ने कहा कि सीएम के. चंद्रशेखर राव जीतने वाले उम्मीदवारों को लुभाने प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हंग असेंबली की स्थिति में बीआरएस हमारे विधायकों को तोड़ सकती है। शिवकुमार ने कहा कि बीआरएस पार्टी के कई बड़े नेताओं को मंत्री पद की पेशकश कर सकती है।
हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी को नतीजों में 75 से ज्यादा सीटें मिलेगी। इसके बाद ऐसी सभी संभावनाएं स्वतः ही समाप्त हो जाएगी। हालांकि पार्टी की स्थानीय इकाई के नेताओं की मानें तो पार्टी चुनाव में 70 सीटों से अधिक नहीं ला पाएगी।
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
6 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
8 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
9 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
9 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
11 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
12 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
13 hrs agoशरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
13 hrs agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
15 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines