नई दिल्ली: भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बाद तेलंगाना बीजेपी विधायक टी राजा सिंह द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद हैदराबाद में भारी प्रदर्शन जारी है। इस बीच मंगलवार सुबह हैदराबाद साउथ जोन पुलिस ने टी राजा को गिरफ्तार कर लिया है। सिंह गोशामहल से विधायक हैं।
हाल ही में टी राजा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। आक्रोशित भीड़ हैदराबाद के दबीरपुरा, भवानीनगर, रेनबाजार और मिर्चचौक थानों में विरोध प्रदर्शन करती नजर आई।
सिंह के खिलाफ दबीरपुरा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153 ए, 295 और 505 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
इससे पहले 19 अगस्त को, हैदराबाद में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के शो से पहले राजा सिंह और 4 अन्य को सुरक्षात्मक हिरासत में ले लिया गया था। पिछले हफ्ते, सिंह ने कॉमेडियन पर हमला करने और तेलंगाना राष्ट्र समिति द्वारा शासित तेलंगाना सरकार द्वारा शहर में प्रदर्शन करने की अनुमति देने पर कार्यक्रम स्थल को जलाने की धमकी दी थी।
सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किए गए एक वीडियो संदेश में, भाजपा विधायक ने कहा कि कॉमेडियन ने हिंदू देवताओं पर मजाक उड़ाया था और उन्हें हैदराबाद में प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
पिछले साल दिसंबर में, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे और राज्य के आईटी मंत्री केटी रामाराव ने फारूकी और कुणाल कामरा जैसे हास्य कलाकारों को “खुला निमंत्रण” दिया था, जो अक्सर दक्षिणपंथी समूहों के निशाने पर रहते हैं।
संबंधित खबरें
शारदीय नवरात्रि में एक ही दिन होगा अष्टमी-नवमी का कन्या पूजन, जानिए विधि
1 min agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
36 mins agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
49 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoआज नवरात्रि का 5वां दिन, स्कंदमाता की पूजा करें, जानें आरती, विधि और मंत्र
5 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
12 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines