बिहार: राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम गरीबों और युवाओं को एक महीने के भीतर बंपर नौकरी देंगे। वह बोले की यह इतना भव्य होगा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा। आगे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बिहार ने वही किया जो देश को करने की जरूरत है। हमने देश को रास्ता दिखाया है।
हमारी लड़ाई बेरोजगारी के खिलाफ
डिप्टी सीएम बोले की हमारी लड़ाई बेरोजगारी के खिलाफ रही है। हमारे सीएम ने गरीबों और युवाओं का दर्द महसूस किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन इतना मजबूत है कि विधानसभा में विपक्ष के लिए बीजेपी सिर्फ अकेली एक पार्टी ही बचेगी। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार द्वारा लिया गया यह फैसला मुश्किल था। लेकिन इस फैसले की जरूरत थी।
क्षेत्रीय दलों को खत्म करने की कौशिश
वह आगे बोले की सांप्रदायिक तनाव भाजपा द्वारा फैलाया जा रहा था। क्षेत्रीय दलों को मारने की कोशिश की जा रही थी।इससे पहले नीतीश कुमार ने बिहार सीएम पद की आठवीं बार शपथ ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा कि हम रहेंगे कि नहीं रहेंगे, क्या रहेंगे… ये बीजेपी के लोग जो चाहे बोलें लेकिन ये जान लीजिए कि 2024 में हम नहीं रहेंगे। नीतीश कुमार ने विपक्ष से अपील करते हुए कहा कि समय आ गया है कि सभी लोग एकजुट हो जाएं।
संबंधित खबरें
पहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
48 mins ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
53 mins agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
6 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
8 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
9 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines