नई दिल्ली: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर बिहार में यात्राएं कर रहे हैं। प्रशांत किशोर एक बार फिर मीडिया के सामने आए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। दरअसल कुछ दिन पर नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को भाजपा का एजेंट बता दिया था। अब इसपर उन्होंने नीतीश पर तीखा तंज किया है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि फेवीकोल का जोड़ एक बार टूट भी सकता है, लेकिन नीतीश कुमार और उनकी कुर्सी का जोड़ नहीं टूट रहा।
प्रशांत किशोर ने कहा कि कुछ नेताओं के मिलने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि केवल नेताओं से मिलने और चार नेताओं के साथ चाय पीने से जनता को कोई फर्क नहीं पड़ेगा और इसका चुनाव पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। चुनाव लड़ने की आपकी क्षमता, आपकी विश्वसनीयता या एक नया आख्यान बनाने के मामले में इन बैठकों से क्या फर्क पड़ेगा?
प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में कोई विकास नहीं किया है। बिहार आज भी पिछड़ा राज्य है। नीतीश कुमार बगैर सरकारी सुरक्षा के निकल जाएं फिर उन्हें विकास समझ में आ जाएगा।
पीके ने कहा कि कुर्सी से चिपकने से कुछ नहीं होने वाला है। धरातल पर काम करना होगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि पहले महाराष्ट्र में महागठबंधन की सरकार थी, वर्तमान में एनडीए की सरकार है, लेकिन इसका असर बिहार पर नहीं पड़ा। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के महत्व को अनुचित महत्व दिया गया और राष्ट्रीय राजनीति पर इसका प्रभाव न के बराबर होगा।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
4 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
5 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
6 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
7 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
8 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
9 hrs agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
9 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
10 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
10 hrs agoतीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines