Supreme Court Judge Comment on Lawyer Stop Calling My Lord: अदालतों में न्यायाधीशों को वकील माई लाॅर्ड कहकर संबोधित करते हैं लेकिन गुरुवार को सुनवाई के दौरान वकीलों ने जब एक जज को माई लाॅर्ड कहा तो वे भड़क गए। उन्होंने नाखुशी प्रकट करते हुए कहा कि अगर आप मुझे योर लाॅर्डशिप या माई लाॅर्ड कहना छोड़ दें तो अपनी आधी सैलरी आपको दे दूंगा।
सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस एएस बोपन्ना के साथ सुनवाई कर रहे जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने एक वरिष्ठ वकील से कहा कि आप मुझे कितनी बार माई लाॅर्ड्स कहेंगे? यदि आप मुझे ऐसा कहना बंद कर देंगे तो मैं आपको मेरी आधी सैलरी दे दूंगा। जस्टिस नरसिम्हा ने कहा कि आप इसके बजाय सर का उपयोग कीजिए। नहीं तो मैं गिनना शुरू कर दूंगा कि आप ने कितनी बार माई लाॅर्ड्स शब्द का उच्चारण किया है।
अंग्रेजों के समय से चली आ रही पंरपरा
बता दें कि यह अक्सर अदालत में वकील जजों को माई लाॅर्ड कहकर संबोधित करते हैं। यह अंग्रेजों के समय से चली आ रही परंपरा है। गौरतलब है कि 2006 में बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने एक प्रस्ताव पारित किया था जिसमें यह निर्णय लिया गया था कि कोई भी वकील न्यायाधीशों को माई लाॅर्ड कहकर संबोधित नहीं करेगा। हालांकि प्रस्ताव पास होने के 17 साल बाद भी इसे अब तक लागू नहीं किया जा सका है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines