नोएडाः नोएडा के सेक्टर-93ए स्थित ट्वीन टावर (Supertech Twin Towers) को गिराने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। हर स्तर पर निगरानी के लिए अधिकारी और ध्वस्तीकरण करने वाली कंपनी के अधिकारी पूरी योजना के तहत काम कर रहे हैं। ध्वस्तीकरण के बाद होने वाले प्रदूषण की निगरानी के लिए अधिकारियों ने खास तरह की मशीनें लगाई हैं। इनसे प्रदूषण के स्तर को जांचा जाएगे। वहीं मलबे और डस्ट को काबू करने लिए अलग-अलग स्थानों पर फॉग गन भी लगाई गई हैं।
नो फ्लाइंग जोन रहेगा नोएडा, ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी
रिपोर्ट्स के मुताबिक आज दोपहर 2:30 बजे ट्विन टावर के विध्वंस से पहले यहां कुल 11 स्मॉग गन और स्प्रिंकलर मशीनें लगाई हैं। इनमें से दो पार्श्ववंत की सर्विस रोड पर और सामने, तीन सिटी पार्क से एटीएस तक, दो गेझा सामुदायिक केंद्र पर और सामने, एक-एक जेपी फ्लाईओवर के पास, एल्डेको के बगल में, एमराल्ड कोर्ट के सामने और ट्विन टावरों के पास में लगाई गई हैं। साथ ही नोएडा को नो प्लाइंग जोन रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आसपास के इलाके की ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
आसपास की सोसायटी में सफाई कराएगा प्राधिकरण, सीईओ ने किया निरीक्षण
प्राधिकरण ने ट्विन टावरों के विध्वंस को लेकर कई फायर टेंडर, पानी के टैंकर, स्वीपिंग मशीन और मजदूरों की भी तैनात करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि 25 अगस्त को एमराल्ड कोर्ट में नोएडा अथॉरिटी, अपार्टमेंट्स ओनर्स एसोसिएशन समेत अन्य हितधारकों की एक बैठक बुलाई गई थी। बैठक के बाद नोएडा की सीईओ रितु माहेश्वरी ने ट्विन टावर्स का निरीक्षण किया। वहीं एमरॉल्ड कोर्ट में समीक्षा बैठक कर विध्वंस से पहले की तैयारियों का जायजा लिया। एमरॉल्ड कोर्ट आरडब्ल्यूए अध्यक्ष यूबीएस तेवतिया ने कहा कि हमने सफाई कार्य करने के लिए तीन स्वीपिंग मशीन, एंटी-स्मॉग गन, स्प्रिंकलर और 50 कर्मचारी तीन दिनों के लिए मांगे हैं। तेवतिया ने बताया कि प्राधिकरण ने इन सभी चीजों को उपलब्ध कराने के लिए हामी भरी है।
संबंधित खबरें
नेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
27 mins agoबिहार के सिवान में पटाखों की फैक्ट्री में धमाका, 5 लोगों की मौत, कई घायल
51 mins agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
2 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
3 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
4 hrs agoशरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
4 hrs agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
6 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
13 hrs agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
1 day agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines