नोएडाः नोएडा के सेक्टर-93 ए स्थित सुपरटेक ट्विन टावरों के ध्वस्तीकरण से पहले नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने आज यानी रविवार को यातायात की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए एडवाइजरी जारी की है। नोएडा यातायात पुलिस की ओर से जारी प्रेसनोट के मुताबिक ट्विन टावर के आसपास वाले सभी मार्गों पर वाहनों के प्रवेष पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं सेक्टर 93ए से होकर गुजरने वाले मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। साथ ही नोएडा-ग्रेटर नोएडा एसक्सप्रेसवे को भी करीब एक घंटे के लिए बंद किया जाएगा।
सुबह से ही पूरी तरह बंद रहेंगे ये मार्ग
- एटीएस तिराहा से गेझा फल/सब्जी मंडी तिराहा का रूट
- एल्डेको चौक से सेक्टर-108 तक डबल रोड व सर्विस रोड
- श्रमिक कुंज चौक से सेक्टर-92 रतिराम चौक तक डबल रूट
- श्रमिक कुंज चौक से सेक्टर-132 फरीदाबाद फ्लाईओवर की ओर
- सेक्टर-128 से श्रमिक कुंज चौक फरीदाबाद फ्लाईओवर की ओर
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक डायवर्जन
- नोएडा से ग्रेटर नोएडा/यमुना एक्सप्रेसवे जाने वाले ट्रैफिक को महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह ट्रैफिक सिटी सेंटर, सेक्टर-71 से होते हुए गंतव्य की ओर जाएगा।
- नोएडा से ग्रेटर नोएडा/यमुना एक्सप्रेसवे जाने वाले ट्रैफिक को फिल्मसिटी फ्लाईओवर से एलिवेटेड रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। यह ट्रैफिक एलिवेटेड रोड से सेक्टर-60 और सेक्टर-71 होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएगा।
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और सर्विस रोड के फरीदाबाद फ्लाईओवर से पहले सेक्टर-82 कट के सामने नोएडा से ग्रेटर नोएडा/यमुना एक्सप्रेस-वे जाने वाला ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा। यह ट्रैफिक गेझा टी-पॉइंट, फेज-2 से गंतव्य की ओर जाएगा।
- ग्रेटर नोएडा से नोएडा/दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रैफिक को परी चौक से सूरजपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह ट्रैफिक सूरजपुर, यामाहा, फेज-2 या बिसरख, किसान चौक होते हुए गंतव्य की ओर जाएगा।
- यमुना एक्सप्रेस-वे/ग्रेटर नोएडा से नोएडा/दिल्ली जाने वाले ट्रैफिक को यमुना एक्सप्रेस-वे पर जीरो पॉइंट से परी चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह ट्रैफिक परी चौक, सूरजपुर, यामाहा, फेज-2 या बिसरख, किसान चौक होते हुए गंतव्य की ओर जाएगा।
- यमुना एक्सप्रेस-वे/ग्रेटर नोएडा से नोएडा/दिल्ली जाने वाला यातायात नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के सामने और सेक्टर-132 में सर्विस रोड के सामने पूरी तरह से बंद रहेगा। यह यातायात सेक्टर-132 के अंदर पुस्ता रोड से गंतव्य की ओर जाएगा।
पार्किंग की भी व्यवस्थाएं की गईं
- फरीदाबाद फ्लाईओवर के नीचे और सेक्टर-128 से सेक्टर-93 तक उतरते समय फरीदाबाद फ्लाईओवर लूप के पास में स्थित जमीन पर ओवी वैन के लिए पार्किंग बनाई गई है।
- मीडिया के वाहनों की पार्किंग श्रमिक कुंज लाल बत्ती के कोने पर सेक्टर-108 की ओर होगी।
- सेक्टर-132 सर्विस रोड स्थित शीशे के भवन की पार्किंग में पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन खड़े होंगे।
- सेक्टर-108 के पास खाली मैदान में रिजर्व इमरजेंसी पार्किंग होगी।
- फायर सर्विस/एम्बुलेंस वाहन सेक्टर-93 एल्डिको चौक और श्रमिक कुंज चौक सेक्टर-93 में होंगे।
संबंधित खबरें
मोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
3 hrs agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
10 hrs agoआज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
10 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
21 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
21 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
22 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
23 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 day ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines