नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को फांसी देने की मांग करते हुए गुरुवार शाम मनसा, पंजाब में पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में सिद्धू के समर्थक मौजूद रहे। लोगों ने कातिलों को फांसी दो, सिद्दधू भाई अमर रहे और पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। बता दें कि इससे पहले 21 अगस्त को
सिद्धू के के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब सरकार को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा था कि उनके बेटे की हत्या मामले में सात दिनों के अंदर न्याय दिलाया जाए।
पैदल मार्च में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। लोगों ने हाथ में सिद्धू की फोटो लगे बैनर-पोस्टर ले रखे थे। बलकौर सिंह अपनी पत्नी के साथ एक टैक्टर पर थे। रास्ते में वह हाथ जोड़कर लोगों का अभिनंदन करते नजर आए। इससे पहले बलकौर सिंह ने कहा था कि अगर एक हफ्ते के अंदर बेटी की हत्या मामले में न्याय नहीं मिलता है तो फिर मैं सड़कों पर उतरूंगा और अपना विरोध दर्ज कराऊंगा। बलकौर सिंह ने लोगों और सिद्धू मूसेवाला के फैन्स से भी दिवंगत बेटे के लिए शीघ्र न्याय की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकालने की अपील की।
बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मनसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्याकर दी गई थी। यह घटना राज्य सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा में कटौती के एक दिन बाद हुई थी। कनाडा स्थित गोल्डी बरार ने एक फेसबुक पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी ली थी। गोल्डी बरार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है, जो कथित तौर पर हत्या में भी शामिल है। सिद्धू मूसेवाला के पिता ने इससे पहले 14 अगस्त को अपने बेटे की हत्या में उसके करीबी सहयोगी के शामिल होने का आरोप लगाया था। बलकौर सिंह ने आरोप लगाया था कि सिद्धू मूसेवाला का एक करीबी दोस्त हत्या में शामिल था और आने वाले दिनों में वे उसके नाम का खुलासा करेंगे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में क्यों 15 की जगह चुने गए 16 खिलाड़ी?
48 mins ago'5 करोड़ लेकर पहुंचे प्रेमानंद के आश्रम', कोहली ने दावे को बताया फर्जी
2 hrs agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
3 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
6 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
16 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हो गए बुरी तरह से फेल
18 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
18 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines