Karnataka govt formation: कर्नाटक का अगला सीएम कौन होगा इसके लिए पिछले तीन दिनों से कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के बीच बैठकों का दौर जारी है। लेकिन अब सरकार गठन का फॉर्मूला तय हो गया है। सिद्धारमैया कर्नाटक के CM और वे डिप्टी CM होंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया, कांग्रेस पार्टी ने सिद्धारमैया को सीएम बनाने का फैसला किया है। वहीं, डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम होंगे।
सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक का सीएम
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने फैसला किया कि सिद्धारमैया जी को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया जाए और डीके शिवकुमार को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री बनाया जाए। हमारी पहली प्राथमिकता है कि हम अपने 5 गारंटी को लागू करे जो कि हम अपने पहले कैबिनेट बैठक में निर्णय लेंगे। हम एक समान विचारधारा वाली पार्टी को शपथ समारोह में बुलाएंगे।
हमारे दोनों नेता मुख्यमंत्री बनने लायक-केसी वेणुगोपाल
केसी वेणुगोपाल ने कहा कि दोनों मुख्यमंत्री बनने लायक हैं। हमने सोनिया,राहुल,प्रियंका जी और अन्य नेताओं से विमर्श करके खरगे ने मुझे अधिकृत किया कि मैं ये जानकारी आपको दूं। सिद्धारमैया मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार अकेले उपमुख्यमंत्री और 2024 तक प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। 2024 लोकसभा तक डीके शिवकुमार अध्यक्ष बने रहेंगे। 20 मई को 12:30 बजे शपथ ग्रहण होगा। मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के अलावा कुछ मंत्री भी शपथ लेंगे। कांग्रेस ने आज शाम 7 बजे बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है।
वेणुगोपाल ने कहा कि हमें 13 को जनादेश मिला, 14 को सीएलपी बैठक हुई, पर्यवेक्षक भेजे गए। कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है। आपसी सहमति पर विश्वास रखती है। डिक्टेटरशिप पर नहीं चलती। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया बहुत वरिष्ठ नेता हैं उन्होंने बहुत मेहनत की और डीके डायनामिक नेता हैं। कार्यकर्तओं में उन्होंने जोश भरा। केसी वेणुगोपाल ने कर्नाटक की जनता का कांग्रेस के पक्ष में मैंडेट देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ये चुनाव अमीर और गरीब लोगों के बीच था। वेणुगोपाल ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, खरगे, प्रियंका गांधी ने जिस तरह प्रचार किया उनका भी धन्यवाद।
डीके सीएम बनना चाहते थे सीएम
दरअसल, डीके सीएम बनना चाहते थे लेकिन आलाकमान पहले ही सिद्धारमैया का नाम तय कर चुका था। इस फैसले पर डीके को मानने के लिए राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके बीच कई दौर की मीटिंग्स हुईं। हालांकि, इनमें कोई नतीजा नहीं निकला था। इससे पहले सुबह शिवकुमार ने कहा कि मैं पार्टी के फॉर्मूले पर राजी हूं। आगे लोकसभा चुनाव हैं और मैं जिम्मेदारियों के लिए तैयार हूं। पार्टी के हित को ध्यान में रखते हुए मैंने सहमति दी है।
संबंधित खबरें
24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
2 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
3 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
4 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
5 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
14 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
15 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
16 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
17 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
19 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines