Gujarat Titans Unwanted Record: आईपीएल 2025 में शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा, जहां टीम ने पूरे सीजन में शानदार खेल दिखाया। टीम ना केवल पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर रही, बल्कि प्लेऑफ में भी जगह बनाने में सफल रही। हालांकि टीम को एलिमिनेटर मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ करीबी हार झेलनी पड़ी, जिससे उसकी टूर्नामेंट से विदाई हो गई। टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद अब टीम के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
दरअसल गुजरात की टीम इस सीजन सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाली टीम बन गई है। टीम के खिलाड़ियों ने पूरे सीजन में विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को 28 मौके दिए। लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है, जिसने 24 कैच छोड़े हैं। हैरानी की बात यह है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने मौजूदा सीजन में सिर्फ 22 कैच ही छोड़े, जिन्हें एक समय सबसे खराब फील्डिंग यूनिट भी माना गया था।
टीम को भारी पड़ा रोहित को मौके देना
एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात के फील्डर्स ने मुंबई के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को दो-दो मौके दे दिए, जिसका खामियाजा बाद में पूरी टीम ने भुगता। सबसे पहले मुंबई के पारी के दूसरे ओवर में जेराल्ड कोएट्जी ने उनका कैच छोड़ा। अगले ही ओवर में सिराज की गेंद पर गुजरात के विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने उनका आसान कैच लपका। मेंडिस ने मामले को बदतर बनाते हुए 12वें ओवर में एक और कैच छोड़ दिया, लेकिन इस बार उन्होंने सूर्यकुमार यादव को जीवनदान दिया।
गुजरात का टूटा सपना
मैच में गुजरात की टीम को मुंबई से 229 रनों का बड़ा टारगेट मिला था। इस बड़े टारगेट को हासिल करने के लिए गुजरात की एक अच्छी शुरुआत की जरूरत थी, लेकिन टीम के कप्तान शुभमन गिल पहले ही ओवर में वापस पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद साई सुदर्शन ने मोर्चा संभाला और टीम को मैच में बनाए रखा। उन्होंने 49 गेंदों पर 80 रनों की जोरदार पारी खेली, जिसमें दस चौके और एक छक्का शामिल रहा। उन्होंने मैच में दूसरे विकेट के लिए कुसल मेंडिस के साथ 64 जबकि तीसरे विकेट के लिए वॉशिंगटन सुंदर के साथ 84 रनों की साझेदारी की। हालांकि उनके आउट होने के बाद मैच की कहानी पूरी बदल गई और टीम यह मैच हार गई।
यह भी पढ़ें: PBKS vs MI: क्वालीफायर 2 हुआ रद्द तो कौनसी टीम की होगी फाइनल में एंट्री? जानें पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
49 mins agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
2 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
2 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
4 hrs agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
5 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
7 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
13 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
13 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines