हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अमृतसर में शिवसेना नेता की दिनदहाड़े गोली मार हत्या, पकड़ा गया हमलावर

विज्ञापन

नई दिल्ली: पंजाब के अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना एक मंदिर के बाहर हुई है। शिवसेना नेता मंदिर के बाहर धरना दे रहे थे और तभी भीड़ में से किसी ने सूरी को गोली मार दी। अमृतसर पुलिस के मुताबिक, गोली मारने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। हत्या क्यों की गई, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद माहौल को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

सुधीर सूरी सेना हिंदुस्तान के प्रधान रह चुके हैं। जिस समय यह घटना हुई, वह मूर्तियों की बेअदबी के खिलाफ गोपाल मंदिर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। उन पर दो से तीन गोलियां चलाई गई हैं। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुधीर सूरी खालिस्तान समर्थकों के टारगेट पर थे। कुछ समय पहले भी उनकी हत्या की साजिश का खुलासा हुआ था, जो विदेश बैठे खालिस्तान समर्थकों ने रची थी।

बता दें कि सूरी पेशे से एक ट्रांसपोर्टर थे और वह राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ मुखर रहते थे। पंजाब पुलिस ने 23 अक्टूबर को 4 गैंगस्टर को पकड़ा था। पकड़े गए गैंगस्टर रिंदा और लिंडा के गुर्गे था। इनसे पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा हुआ। गैंगस्टर ने बताया कि वे शिवसेना नेता सुधीर सूरी पर हमले की साजिश रच रहे थे।

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें