PM Modi Shoots Ayodhya Ram Mandir Video: आज पूरे देश ने अयोध्या नगरी में रामलला का स्वागत किया। राम मंदिर अयोध्या में भव्य समारोह के बीच रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। PM मोदी ने हाथों में चांदी का छत्र लिए राम मंदिर में एंट्री की, जिस दौरान शंखनाद हुआ। समारोह में मौजूद लोगों ने तालियां बजकर उनका उत्साह बढ़ाया।
राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने के लिए देशभर की मशहूर हस्तियां राम मंदिर के प्रांगन में जुटीं। प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे और वहां से हेलिकॉप्टर में अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हेलिकॉप्टर से राम मंदिर अयोध्या का वीडियो बनाया, जिसमें पूरा राम मंदिर नजर आ रहा है। आप भी देखिए…
राम मंदिर के प्रांगन में जुटीं देशभर की हस्तियां
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के गर्भगृह में 5 मंडपों को पार करके पहुंचे। उन्होंने अनुष्ठान में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ RSS प्रमुख मोहन भागवत भी नजर आए। वहीं समारोह में सिंगर अनुराधा पौंडवाल, सोनू निगम ने राम भजन गाए। सचिन तेंदुलकर, अमित बच्चन, मुकेश अंबानी समारोह में नजर आए। बॉलीवुड की कई हस्तियां राम मंदिर के प्रांगन में मौजूद दिखे। खेल जगत के नामी चेहरे प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने आए।
392 खंभों पर खड़ा पूरा राम मंदिर
बता दें कि राम मंदिर अयोध्या 2.7 एकड़ में बना है और पूरा मंदिर 392 खंभों पर खड़ा है। 57 हजार 400 स्क्वेयर फीट में फैला मंदिर 380 फीट लंबा, 250 फीट चौड़ा और 161 ऊंचा है। इसे पारंपरिक नागर शैली में बनाया गया है। 3 मंजिला भवन में प्रत्येक मंजिल की ऊंचाई 20 फीट है। ग्राउंड फ्लोर पर 160 खंभे हैं। दूसरी मंजिल पर 132 खंभे हैं। तीसरी मंजिल पर 74 खंभे हैं। ग्राउंड फ्लोर पर गर्भगृह है। पहली मंजिल पर राम दरबार होगा। दूसरी मंजिल पर हवन कुंड बनाए गए हैं।
32 सीढ़ियां चढ़कर राम मंदिर में होगी एंट्री
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक, मंदिर में पूर्व दिशा से एंट्री होगी। सिंह द्वार से एंट्री करके 32 सीढ़ियां चढ़कर राम मंदिर के अंदर एंट्री होगी। नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना, कीर्तन मंडप बनाए गए हैं।
राम मंदिर के चारों कोणों पर 4 मंदिर सूर्य देव, देवी भगवती, गणपति भगवान और भगवान शिव के बनाए गए हैं। उत्तर में मां अन्नपूर्णा का मंदिर है। दक्षिणी में हनुमान मंदिर है। राम मंदिर अयोध्या के चारों ओर 732 मीटर लंबी और 14 फीट चौड़ी दीवार बनाई गई है।
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
3 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
4 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
7 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
9 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
9 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
10 hrs agoअभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines