Railway Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में 2023-24 का बजट पेश किया। उन्होंने बताया कि रेलवे को 2.40 लाख करोड़ का बजट (Railway Budget 2023) आवंटित किया गया है, जो 2013-14 से 9 गुना ज्यादा है। उनका दावा है कि यह अब तक का सबसे बड़ा आवंटन है। इस धन से रेलवे के विकास पर काम किया जाएगा।
वित्त मंत्री ने कहा, ‘रेलवे में 100 नई योजनाएं शुरू की जाएंगी। नई योजनाओं के लिए 75 करोड़ का फंड मुहैया कराया गया है। प्राइवेट सेक्टर की मदद से सभी 100 योजनाओं को चिन्हित कर लिया गया है।’ बता दें कि केंद्र सरकार ने रेल मंत्रालय को 2022 में कुल 140367.13 करोड़ रुपए आवंटित किया था। तब वित्त मंत्री ने कहा था कि अगले तीन सालों में सेमी हाई स्पीड वाली 400 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी।
बजट पेश होने से पहले आर्थिक सर्वेक्षण 2023 में कोविड महामारी के बाद यात्री और माल ढुलाई दोनों क्षेत्रों में सुधार के लिए रेलवे के प्रयासों की सराहना की गई थी। इसने धन में पर्याप्त वृद्धि के लिए सरकार को भी श्रेय दिया था।
2013 में 63 हजार करोड़ था रेलवे बजट
2013-14 में तत्कालीन रेलवे मंत्री पवन कुमार बंसल ने रेल बजट पेश किया था। तब रेलवे का बजट 63,363 करोड़ था। तब 67 नई एक्सप्रेस और 27 पैसेंजर ट्रेनें बढ़ाई गई थीं।
2022 में 100 टर्मिनल बनाने का हुआ था ऐलान
2022-23 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री गति शक्ति मास्टर प्लान का ऐलान किया था। यह भी कहा था कि 100 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल भी बनाया जाएगा। अगले तीन सालों में इसका निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा पिछले बजट में रेलवे, छोटे किसानों और मध्यम उद्यमों के लिए ट्रांसपोर्ट बुनियादी ढांचा विकसित करने का ऐलान किया था।
2017 से पहले अलग से पेश होता था रेलवे बजट
केंद्र सरकार पहले रेलवे बजट को अलग से पेश करती थी। मतलब ये आम बजट का हिस्सा नहीं होता था। लेकिन 2017 में मोदी सरकार ने रेलवे और आम बजट को एक में मिला दिया। यानी रेलवे बजट को आम बजट का हिस्सा बना दिया। सरकार का कहना था कि उसे ऐसा करने के लिए नीति आयोग ने सलाह दी थी।
यह भी पढ़ें: Union Budget 2023: गरीबों के लिए सरकार बड़ा ऐलान…2024 तक मिलेगा मुफ्त राशन, बस होना चाहिए ये कागज
यह भी पढ़ें: Union Budget 2023: वित्त मंत्री ने दिया 147 मिनट लंबा भाषण; टैक्स में बड़ी छूट का ऐलान, 7 लाख की आय तक कोई टैक्स नहीं
संबंधित खबरें
कब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
2 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
9 hrs agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
1 day agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
1 day agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
1 day agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
1 day agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
1 day agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
1 day ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines