Rahul Gandhi Cambridge Lecture: कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी इन दिनों लंदन गए हुए हैं। वहां उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में मीडिया और न्यायपालिका पर केंद्र सरकार का नियंत्रण है। मेरे फोन में पेगासस से जासूसी होती है।
लोकतांत्रिक मूल्य थोपे नहीं जाने चाहिए
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हम ऐसी दुनिया बनते हुए नहीं देख सकते जो लोकतांत्रिक मूल्यों ने जुड़ी हुई न हो। राहुल गांधी के संबोधन का विषय लर्निंग टू लिसेन इन 21 सेंचुरी था। इस दौरान उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की वकालत करते हुए कहा कि इसे विश्व के किसी समुदाय पर थोपा नहीं जाना चाहिए।
लोग खुद ही जुड़ जाते हैं
राहुल के व्याख्यान के अंतिम चरण का विषय वैश्विक बातचीत की अनिर्वायता था, उन्होंने विभिन्न दृष्टिकोणों को अपनाने के नए तौर तरीकों के लिए आह्वान में विभिन्न आयामों को साथ पिरोने की कोशिश की उन्होंने कैंम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्रों को यह भी समझाया कि यात्रा एक तीर्थयात्रा है जिससे लोग खुद ही जुड़ जाते हैं ताकि वे दूसरों को सुन सकें।
और पढ़िए –सोनिया गांधी की तबीयत खराब, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती
गिरते लोकतांत्रिक मूल्यों पर जताई चिंता
कांग्रेस सांसद ने भारत और अमेरिका में गिरते लोकतांत्रिक मूल्यों पर अपनी राय प्रकट की। उन्होंने कहा इस बदलाव में बड़े पैमाने पर असमानता और आक्रोश सामने आया है, जिस पर तत्काल ध्यान देने और संवाद की जरूरत है।
भारत जोड़ो यात्रा का किया जिक्र
राहुल गांधी ने इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा को लेकर की लंबी चर्चा की। उन्होंने कहा कि कश्मीर कई सालों से हिंसाग्रस्त है। सुरक्षा अधिकारियों ने जब मुझसे इस मुद्दे पर चर्चा की तो हजारों लोग तिरंगा लेकर आगे आए। एक व्यक्ति करीब आया उसने कुछ लड़कों की तरफ दिखा कर बताया कि वो उग्रवादी हैं, उन लड़कों ने मुझे घूर कर देखा लेकिन कुछ कर नहीं पाए।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
42 mins agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
3 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
9 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
17 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
18 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
20 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
21 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines