हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Putrada Ekadashi 2024 : पुत्रदा एकादशी पर इस बार दोगुना मिलेगा व्रत का फल, जानिए क्या है इसकी वजह

Putrada Ekadashi 2024 Shubh Sanyog And Trigrahi Yog : पुत्रदा एकादशी के दिन इस बार पांच शुभ योग बन रहे हैं और वहीं मंगल, बुध और शुक्र ग्रह भी इस दौरान त्रिग्रही योग बना रहे हैं। ग्रहों का ऐसे योग के कारण इस व्रत का फल बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
पुत्रदा एकादशी 2024

Putrada Ekadashi 2024 Shubh Sanyog And Trigrahi Yog : पुत्रदा एकादशी का व्रत एक साल में दो किया जाता है। वहीं साल 2024 में 21 जनवरी दिन रविवार को पुत्रदा एकादशी का व्रत किया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, पहला एकादशी व्रत सावन माह में किया जाता है और दूसरी बार यह व्रत पौष मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन किया जाता है।

वहीं इस बार पौष पुत्रदा एकादशी के अवसर पर 5 समृद्धिदायक शुभ संयोग भी बनने जा रहे हैं। इस दिन भगवान श्रीहरि की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को करने पर बाजपेय यज्ञ के बराबर पुण्य की प्राप्ति व्रती को होती है।

ये भी पढ़ें : पौष पुत्रदा एकादशी व्रत के नियम क्या हैं? जानें सभी सावधानियां

विज्ञापन

पौष पुत्रदा एकादशी के दिन बनने वाले पांच शुभ योग एकादशी के व्रत को दोगुना कर देंगे। साथ ही यह व्रत सभी 12 राशि वालों के लिए शुभफलदायी रहेगा, वहीं पुत्रदा एकादशी व्रत कई राशियों के लिए विशेष फलदायी रहने वाला है। धर्मशास्त्रों की मानें तो पौष पुत्रदा एकादशी व्रत पुत्र प्राप्ति की कामना से किया जाता है।

जिन दंपति के घर में संतान नहीं है, उन्हें इस पवित्र व्रत को करना शुभ माना जाता है। वहीं इस व्रत को करने से भगवान श्रीहरि और मां लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही इस बार एकदशी व्रत रविवार को होने के कारण आपको सूर्यदेव की कृपा भी प्राप्त हो सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : जब समुद्र ने श्रीराम जी की प्रार्थना को मानने से कर दिया था इनकार…

पौष पुत्रदा एकादशी शुभ योग

विज्ञापन

पौष पुत्रदा एकादशी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 03:09 बजे से सुबह 07:14 बजे तक रहेगा। साथ ही ब्रह्म योग सुबह 10:22 बजे से 22 जनवरी को सुबह 08:47 बजे तक है। शुक्ल योग 20 जनवरी की शाम 07:26 बजे से प्रारंभ होगा और 21 जनवरी को शाम 07:26 बजे तक रहेगा।

साथ ही अमृत सिद्धि योग भी रविवार को सुबह 03:09 बजे से सुबह 07:14 बजे तक रहेगा। वहीं पंचांग की मानें तो रविवार को पुत्रदा एकादशी के अवसर पर बुध, मंगल और शुक्र ग्रह धनु राशि में त्रिग्रही योग बना रहे हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : भगवान श्रीराम की कृपा पाने के लिए खास हैं 5 ‘राम भजन’ आप सुनकर मनमुग्ध हो जाएंगे

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola