नई दिल्ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि भारत और चीन ने यूक्रेन में “शांतिपूर्ण बातचीत” का समर्थन किया है। उनका ये बयान उज्बेकिस्तान में एक शिखर सम्मेलन के बाद आया है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने यूक्रेन युद्ध पर आपत्ति जताई थी। अस्ताना में एक संवाददाता सम्मेलन में पुतिन ने कहा कि यूक्रेन वार्ता के लिए तैयार नहीं था।
अभी पढ़ें – बेवजह यूक्रेन की यात्रा न करें भारतीय, संघर्ष बढ़ने पर कीव में भारतीय दूतावास की एडवाइजरी जारी
पुतिन ने कहा कि मुझ यूक्रेन युद्ध का कोई पछतावा नहीं है। जो किया सही किया। इस दौरान उन्होंने भारत का भी जिक्र किया है। गौरतलब है कि यूक्रेन युद्ध के शुरू होने से पहले ही भारत कहता आ रहा है कि इस मसले का हल शांतिपूर्ण बातचीत से होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने उज्बेकिस्तान में पुतिन से कहा था कि आज का दौर युद्ध का दौर नहीं है।
उन्होंने कहा था कि “मैं जानता हूँ कि आज का दौर युद्ध का नहीं है और मैं इस सिलसिले में फोन पर भी आपसे बात कर चुका हूं।” पुतिन ने कहा कि भारत और चीन ने यूक्रेन में “शांतिपूर्ण बातचीत” का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम इसपर बातचीत शुरु करेंगे।
पुतिन ने ये भी कहा कि फिलहाल यूक्रेन पर नए हमलों की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि रूस देश को नष्ट करने के बारे में नहीं सोच रहा है। पत्रकारों से बात करते हुए पुतिन ने यह भी कहा कि नाटो सैनिकों के साथ सीधा संघर्ष विनाशकारी होगा। पुतिन ने कहा कि अभी के लिए, यूक्रेन पर किसी और बड़े हमले की योजना नहीं है। पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन में उनके बलों को मजबूती देने के लिए सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त नागरिकों की सेना में तैनाती संबंधी उनके फैसले पर दो सप्ताह में पूरी तरह अमल किया जाएगा।
अभी पढ़ें – रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत ने फिर जताई चिंता, अरिंदम बागची बाले-कूटनीति और संवाद से निकले रास्ता
यूक्रेन-रूस युद्ध काफी लंबा खीच गया है। फरवरी महीने में शुरू हुई ये जंग काफी भयानक रही। हजारों लोगों की जान चली गई। लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा। यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके हैं।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
4 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
6 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
8 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
8 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
9 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
11 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
11 hrs agoशरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
11 hrs agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
14 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines