RCB vs PBKS: चिन्नास्वामी के मैदान पर पंजाब के किंग्स का जलवा देखने को मिला है। पंजाब ने एकतरफा मुकाबले में आरसीबी को 5 विकेट से धूल चटाई। बारिश से प्रभावित मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम जैसे-तैसे 9 विकेट खोकर 95 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से टिम डेविड ने अकेले लड़ाई लड़ी और उन्होंने 26 गेंदों पर 50 रन की तेज तर्रार पारी खेली। 96 रन के लक्ष्य को पंजाब ने 12.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। नेहल वढ़ेरा ने आरसीबी की तरफ झुकते मैच को 19 गेंदों में 33 रन की नाबाद पारी खेलकर पंजाब के पक्ष में मोड़ दिया।
नेहल ने खेली धांसू पारी
96 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और प्रभसिमरन सिंह 13 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद 11 गेंदों में 16 रन बनाने के बाद प्रियांश आर्या भी पवेलियन लौट गए। पंजाब का स्कोर अभी 50 के पार पहुंचा ही था कि जोश हेजलवुड ने एक ही ओवर में टीम को दो बड़े झटके दे डाले। हेजलवुड ने कप्तान श्रेयस अय्यर की 7 और जोश इंग्लिस की 14 रनों की पारी का अंत एक ही ओवर में कर दिया।
आरसीबी मैच में हावी हो रही थी, लेकिन नेहल वढ़ेरा ने होम टीम के अरमान पूरे नहीं होने दिए। नहेल ने लो-स्कोरिंग मुकाबले में 173 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 19 गेंदों पर नाबाद 33 रन जड़े, जिसके बूते पंजाब ने लक्ष्य को 12.1 ओवर में हासिल कर लिया। वढ़ेरा के बल्ले से 3 चौके और इतने ही गगनचुंबी सिक्स निकले। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने दो, तो हेजलवुड ने 3 विकेट चटकाए, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।
अकेले लड़े टिम डेविड
टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। फिल सॉल्ट पहले ही ओवर में 4 रन बनाकर चलते बने। वहीं, किंग कोहली के खाते में सिर्फ एक रन आया। लियाम लिविंगस्टन भी एक बाउंड्री लगाकर पवेलियन लौटे, तो क्रुणाल पांड्या सिर्फ अपना खाता खोल सके। कप्तान रजत पाटीदार ने 18 गेंदों पर 23 रन जड़े। एक समय पर आरसीबी ने अपने 7 विकेट 42 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे और टीम आईपीएल में अपने सबसे लोएस्ट टोटल पर ऑलआउट होने की तरफ बढ़ रही थी।
हालांकि, अंतिम ओवरों में टिम डेविड ने मोर्चा संभाला और वह आरसीबी की तरफ से अकेले लड़े। डेविड ने 26 गेंदों पर 50 रन की नाबाद पारी खेली। 192 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए डेविड ने 5 चौके और तीन सिक्स जमाए। बॉलिंग में पंजाब के हर गेंदबाज ने अपना जलवा बिखेरा। अर्शदीप सिंह, मार्को यानसन, युजवेंद्र चहल और हरप्रीत बर्रार ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। आरसीबी की यह इस सीजन की तीसरी हार है, जबकि पंजाब ने पांचवीं जीत का स्वाद चखा है।
संबंधित खबरें
अंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
41 mins agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
1 hr agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
1 hr agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
3 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
4 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
4 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines