हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Precaution Dose: दूसरी खुराक के बाद प्रिकॉशन डोज में अब कॉर्बेवैक्स को लगवा सकेंगे

विज्ञापन

नई दिल्ली: देश में 18 साल से ऊपर की आबादी के लिए कोवैक्सिन या कोविशील्ड टीकों की दूसरी खुराक के बाद अब कॉर्बेवैक्स को प्रिकॉशन डोज के रूप में लगवा सकेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण के अनुसार दूसरी खुराक के लगवाने की तारीख से 6 महीने या 26 सप्ताह पूरे होने के बाद यह प्रिकॉशन डोज लगवा सकते हैं।

 

पहला विषम बूस्टर शॉट

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने कॉर्बेवैक्स को प्रिकॉशन डोज के रूप में अनुमोदित कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह अनुमोदित होने वाला पहला विषम बूस्टर शॉट है। इसे 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए बूस्टर या एहतियाती खुराक के रूप में उपयोग किए जाने की अनुमति मिली है।

को-विन पर बदलाव 

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) द्वारा की गई सिफारिशों के बाद इसका अनुमोदन किया गया है। वर्तमान में को-विन पोर्टल पर एहतियाती खुराक के रूप में कॉर्बेवैक्स को शामिल करने के लिए आवश्यक परिवर्तन किए जा रहे हैं। अगले एक सप्ताह में यह बदलाव कर दिए जाएंगे।

सिफारिश के बाद मंजूरी

विज्ञापन

बता दें कि बायोलॉजिकल ई की प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन को पहली बार भारतीय दवा नियामक ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) द्वारा इस साल 4 जून को हेटेरोलॉगस बूस्टर के रूप में उपयोग के लिए मंजूरी दी गई थी। उसके बाद सरकार एनटीएजीआई की सिफारिशों का इंतजार कर रही थी। जो पिछले दिनों हुई थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola