पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर से छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ है। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को दौड़ाकर पीटा। छात्र BSSC द्वारा ली गई तृतीय स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। उनका कहना है कि परीक्षा में धांधली हुई है।
बुधवार को BSSC अभ्यर्थियों ने महाआंदोलन का आगाज किया। अभ्यर्थियों ने पटना कॉलेज गेट से पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च सुबह 11।15 बजे का शुरू हुआ। पटना कॉलेज गेट से डाकबंगला चौराहा तक अभ्यर्थियों का पैदल मार्च निकालना था। इस दौरान पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया गया। पुलिस ने लाठियां मार-मार कर अभ्यर्थियों को खदेड़ा। गांधी मैदान से जेपी गोलंबर होते हुए डाकबंगला चौराहा की ओर बढ़ते प्रदर्शनकारियों की मांगों को सुने बगैर हो-हल्ला देखकर पुलिस ने लाठियां बरसानी शुरू कर दीं।
लाठीचार्ज में दर्जनभर परीक्षार्थियों को चाटें आई हैं। कई के सिर फटे हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को ढूंढ़ने के लिए फ्रेजर रोड की दुकानों के अंदर तक घुस गई। पुलिस ने ढूंढ़-ढूंढ़ कर परीक्षार्थियों को निकाला और पीटकर भगाया।
बता दें कि BSSC की पहली पाली का परीक्षा रद्द किया गया। परीक्षा से पहले पेपर लीक होने की खबर आई थी। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए प्रथम पाली की परीक्षा को रद्द कर दिया गया। लेकिन छात्रों की मांग है कि सभी शिफ्ट का परीक्षा रद्द किया जाए।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
9 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
52 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
3 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
5 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
7 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines