PM Modi In Mysore: पीएम नरेंद्र मोदी आज प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने के कार्यक्रम में शामिल होने मैसूर पहुंचे। जहां उन्होंने बांदीपुर टाइगर रिजर्व का दौरा किया। इसके बाद वे कर्नाटक की सीमा से लगे मुदुमलई नेशनल पार्क गए और थेप्पाकडु एलिफेंट कैंप का भी दौरा किया। यहां उन्होंने एक हाथी को गन्ना खिलाया और उसे सहलाया।
इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस (IBCA) लॉन्च किया और प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर एक स्मारक सिक्का जारी किया।
देश में बाघों के आंकड़े किए जारी
पीएम नरेंद्र मोदी ने प्राजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर बाघों से जुड़े आंकड़े जारी किए और एक सिक्का भी जारी किया। उन्होंने बताया कि 2022 में देश में बाघों की संख्या 3 हजार 137 हो गई है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने बाघों को बचाने के लिए इंटरनेशल बिग कैट्स कैंपेन भी लाॅन्च किया। इस अवसर पर पीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि यह अभियान बाघों की सात बड़ी प्रजातियों को बचाने और उसके सरंक्षण के लिए काम करेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि प्रोजेक्ट टाइगर बड़ी बिल्लियों की सुरक्षा और संरक्षण का मार्ग प्रशस्त करता है। प्रकृति की रक्षा करना भारतीय संस्कृति का अंग है। प्रोजेक्ट टाइगर की सफलता न केवल भारत के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए गर्व की बात है। भारत ने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं; और साथ ही, दुनिया की बाघों की आबादी का 75% भारत में है।
पीएम ने आगे कहा कि हम सभी एक बहुत ही महत्वपूर्ण मील का पत्थर देख रहे हैं, प्रोजेक्ट टाइगर के 50 वर्ष। भारत ने न केवल बाघ को बचाया है बल्कि उसे फलने-फूलने के लिए एक उत्कृष्ट पारिस्थितिकी तंत्र भी दिया है।
संबंधित खबरें
राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
6 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
7 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
8 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
8 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
9 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
9 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर की हुई रोहित-विराट के खास क्लब में धमाकेदार एंट्री
11 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
12 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
13 hrs agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines