PM Modi Chittorgarh Speech Update: पीएम नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में है। यहां उन्हेांने सांवलिया सेठ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने 7 हजार करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास किया। लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित करने के बाद पीएम मिनी रोड शो करते हुए सभा स्थल पहुंचे। मंच पर पहुंचने के बाद सबसे पहले उन्होंने महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मंच पर मौजूद भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने उनको मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
सीएम गहलोत रात दिन अपनी कुर्सी बचाने में जुटे थे
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब मेवाड़ से बेटियों पर अत्याचार की खबरें आती है। तो मन विचलित हो जाता है दुखी हो जाता है। उन्होंने कहा कि बेटियों के अत्याचार की बात आती है तो राजस्थान का नाम आता है। दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार में राजस्थान पहले नंबर पर है। मैं दुख और तकलीफ के साथ पूछना चाहता हूं कि आपने 5 साल पहले इसलिए कांग्रेस को वोट दिया था। कांग्रेस ने लोगों को भ्रम में डालकर सरकार तो बना ली लेकिन सरकार नहीं चला पाए। यहां के सीएम गहलोत रात दिन अपनी कुर्सी बचाने में जुटे थे। जनता को अपने हाल पर छोड़कर ये लोग अपने बेटों को सेट करने में लगे थे।
गहलोत जी को पता चल गया है वे हार रहे हैं
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने वन रैंक वन वन पेंशन के नाम पर 500 करोड़ आवंटित कर दिए थे। लेकिन हमारी सरकार ने अब तक इस योजना में 70 हजार करोड़ देश के जवानों के खाते में जमा करा दिए हैं। मेरे परिवारजनों जब कांग्रेस को यकीन हो जाता है कि वह हार रही है तो खजाना लूटाने में लग जाती हैं। राजस्थान में भी गहलोत सरकार ऐसा ही कर रही है। गहलोत जी को पता चल गया है वे हार रहे हैं इसलिए धड़ल्ले से योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं। कोरोना काल में हर गरीब को फ्री में टीका लगवाया। हमारी सरकार ने पूरे देश में कोरोना को लेकर कई योजनाएं चलाई।
पीएम मोदी ने गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम गहलोत राज्य में अपनी सीट सुरक्षित करने में लगे थे और उनकी पार्टी उनकी सीट छीनने में लगी थी। हर भ्रष्ट व्यक्ति, गुंडा, दंगाई, अत्याचारी और कांग्रेस का हर नेता खुद को राजस्थान की सरकार मान चुका है।
पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान बड़े विश्वास के साथ कह रहा है बीजेपी आएगी, गुंडागर्दी जाएगी। बीजेपी आएगी और दंगे रोकेगी, बीजेपी आएगी और पत्थरबाजी रोकेगी, बीजेपी आएगी और बेईमानी रोकेगी, बीजेपी आएगी महिला सुरक्षा लाएगी, भाजपा आएगी और रोजगार लाएगी, भाजपा आएगी और राजस्थान को समृद्ध बनाएगी। प्रदेश की जनता का संदेश कांग्रेस नेताओं के कानों तक पहुंच गया है।
पेपरलीक को लेकर साधा निशाना
पीएम मोदी ने पेपरलीक मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि मैं राजस्थान के युवाओं को गारंटी देना चाहता हूं कि पेपर लीक माफिया को जवाबदेह ठहराया जाएगा और दंडित किया जाएगा। पेपर लीक माफिया का पताल में भी जाकर हिसाब किया जाएगा
पीएम मोदी ने उदयपुर हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि उदयपुर में जो हुआ उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। लोग कपड़े सिलवाने के बहाने आते हैं और बिना किसी डर या भय के दर्जियों का गला काट देते हैं। कांग्रेस को इस मामले में भी वोट बैंक नजर आया मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि उदयपुर दर्जी हत्याकांड के दौरान कांग्रेस पार्टी ने क्या किया? उन्होंने वोट बैंक की राजनीति की। पीएम मोदी ने पानी की समस्या को लेकर कहा कि आज दूसरे राज्यों में पानी को लेकर विवाद हो रहे हैं। एक राज्य दूसरे राज्य को पानी नहीं दे रहा है। जब मैं गुजरात का सीएम था तो मैंने राजस्थान को पानी दिया था और कोई कोर्ट का मामला या कुछ भी नहीं था।
इससे पहले शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देशभर में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। इससे राजस्थान समेत देशभर में रोजगार पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि कोटा के आईटी हब बनने से विकास होगा। प्रदेश का विकास भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है। पीएम ने आगे कहा कि मेवाड़ के जिलों को आकांक्षी जिला योजना के तहत विकास किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
7 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
9 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
10 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
11 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
12 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
13 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
14 hrs agoशरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
14 hrs agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
17 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines