नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने जांच पड़ताल के बाद पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को 5 साल के लिए बैन कर दिया है। PFI के अलावा 8 और संगठनों पर कार्रवाई की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार सुबह इस संबंध में अधिसूचना जारी की। पिछले कुछ दिनों से PFI के कई ठिकानों पर एनआईए के छापे पड़े। एनआईए, ईडी और राज्यों की पुलिस और एटीएस ने देशभर में पीएफआई के ठिकानों पर 22 सितंबर और 27 सितंबर को छापेमारी की थी।
अभी पढ़ें – PFI बैन को लेकर ओवैसी की प्रतिक्रिया, बोले- कोई मुसलमान अब अपनी बात रखेगा, तो आप…
देश में गैरकानूनी गतिविधियों चला रहा था PFI
छापेमारी के दौरान PFI के कई वर्कर्स को पकड़ा गया। जांच एजेंसियों को छापेमारी के दौरान कई सबूत मिले जो संदिग्ध थे। जो दास्तावेज में मिले हैं उनसे ये खुलासा हुई कि PFI और इससे जुड़े संगठन गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। ये गतिविधियां देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा हैं। इनकी गतिविधियां भी देश की शांति और धार्मिक सद्भाव के लिए खतरा बन सकती हैं। ये संगठन चुपके-चुपके देश के एक तबके में यह भावना जगा रहा था कि देश में असुरक्षा है और इसके जरिए वो कट्टरपंथ को बढ़ावा दे रहा था।
दिल्ली दंगा में हाथ
पिछले दिनों नागरिकता कानून के विरोध के समय यूपी के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। दिल्ली में दंगा हुआ। इन सबका कनेक्शन पीएफआई से जुड़ा। इतना ही नहीं बिहार में फुलवारी शरीफ में गजवाएहिन्द स्थापित करने की साजिश में भी पीएफआई का नाम सामने आया था। एनआईए ने बताया कि पटना में हुई पीएम मोदी के रैली इनके निशाने पर थी।
बम बनाने की ट्रेनिंग
बेंगलुरु में छापेमारी के दौरान पीएफआई लीडर के घर से भारी कैश बरामद हुआ है। फंड एकजुट कर के उसे देश विरोधी गतिविधियों में लगया जाता था। छापेमारी के दौरान IED बनाने के शॉर्ट कट तरीके वाले दस्तावेज बरामद हुए। एजेंसियों के रेड के बाद केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक में प्रदर्शन हुए।
गजवा-ए-हिंद का सपना
जांच एजेंसियों को सबूत मिला है कि PFI के मेंबर्स के संबंध ग्लोबल टेररिस्ट ग्रुप्स से हैं। संगठन के मेंबर्स ने ईराक, सीरिया और अफगानिस्तान में ISIS जॉइन किया। वहां उन्होंने लड़ाई लड़ी और मरे। PFI के कुछ फाउंडिंग मेंबर्स SIMI के लीडर्स थे। PFI नेताओं के ठिकानों से कई किताबें, ब्रॉशर और सीडी मिली हैं जो कि जिहाद के विजन 2047 से संबंधित हैं। इसमें बताया गया है कि किस तरह से भारत को 2047 तक इस्लामिक राष्ट्र बनाना है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Kaalchakra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से समझें पितरों के इशारे
40 mins agoShardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
3 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें 5 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
12 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
13 hrs ago'नेतृत्व के फैसले का सम्मान करना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी', कोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर अग्निमित्रा पॉल का बड़ा बयान
13 hrs ago'फुटबॉल की तरह उठाकर फेंक रहे…', CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP लीडर
15 hrs agoइन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल, वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए फ्लॉप
16 hrs agoपाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
17 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines