सौरभ कुमार, पटना: जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 3 और 4 सितम्बर को पटना में होगी। बैठक में पूरे देश से जुड़े जदयू के पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया जाएगा। साथ ही वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी। दरअसल दो दिवसीय बैठक में दोनों दिन अलग अलग प्रकार की बैठक होगी। बैठक कर्पूरी सभागार, बिहार राज्य जनता दल यूनाइटेड कार्यलाय में होगी।
इससे पहले ऐसी जानकारी सामने आई थी कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 29 अगस्त होगी। लेकिन पार्टी ने इस बारे में बयान जारी कर स्पष्ट किया था कि 29 अगस्त को बैठक नहीं है। बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी। गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने बीजेपी का साथ छोड़ राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के साथ मिलकर बिहार में सरकार बनाई है। बिहार में हुई इस राजनीति बदलाव की देशभर में चर्चा है। नीतीश कुमार ने अपने सियासी विरोधी आरजेडी के साथ हाथ मिला लिया।
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
1 hr agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
3 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
3 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
4 hrs agoअभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
4 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 hrs agoIPL 2027 के लिए CSK ने गेंदबाजी और असिस्टेंट कोच का किया ऐलान
6 hrs agoखराब मौसम के कारण इंडिया के हाथ से निकल गई जीत, पडिक्कल की मेहनत गई बेकार
6 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का बीमारी के कारण 2022 में खत्म होने वाला था करियर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines