योग गुरु रामदेव के नेतृत्व वाली पतंजलि आयुर्वेदिक लिमिटेड की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ रही हैं। दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने कंपनी के एक डेंटल केयर प्रोडक्ट दिव्य दंत मंजन की कथित मिसब्रांडिंग का आरोप लगाने वाली याचिकाओं पर केंद्र सरकार, फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) और पतंजलि से जवाब मांगे हैं।
इसे लेकर अधिवक्ता यतिन शर्मा की ओर से दाखिल की गई याचिका में दावा किया गया है कि दिव्य दंत मंजन की मार्केटिंग पतंजलि हरे डॉट के साथ करती है। इसका मतलब है कि इस प्रोडक्ट को बनाने में सिर्फ शाकाहारी सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन, इसमें समुद्रफेन नामक एक पदार्थ होता है जो असल में मछलियों से मिलने वाला कंपाउंड है।
गलत ब्रांडिंग कर रही है पतंजलि
शर्मा की याचिका के अनुसार यह ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत मिसब्रांडिंग का केस है। हालांकि, कानून यह नहीं कहता है कि दवाओं के लिए वेजीटेरियन या नॉन वेजीटेरियन की लेबलिंग अनिवार्य है। लेकिन, अगर हरे डॉट का इस्तेमाल किया जा रहा है और प्रोडक्ट पूरी तरह से शाकाहारी नहीं है तो यह ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट का उल्लंघन है।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में NDA को कितना भारी पड़ेगा शिवाजी का ‘अपमान’
केंद्र समेत रामदेव को भी नोटिस
इस याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट के जज संजीव नरूला ने केंद्र, एफएसएसएआई के साथ पतंजलि, रामदेव, दिव्य फार्मेसी और अन्य संबंधित पक्षों को एक नोटिस जारी किया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि पतंजलि के प्रोडक्ट में मछली से बने कंपाउंड होना उसके और उसके परिवार के लिए झटके की तरह रहा क्योंकि वह पूरी तरह से शाकाहारी हैं।
ये भी पढ़ें: वो भेड़िया है… बदला जरूर लेगा! न भूलता है न करता है माफ
क्या है ग्रीन और रेड डॉट का पेच
बता दें कि फूड प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स के शाकाहारी या मांसाहारी होने की जानकारी एक डॉट से देती हैं। शाकाहारी प्रोडक्ट्स पर यह डॉट हरे रंग का और मांसाहारी प्रोडक्ट्स पर लाल रंग का होता है। पतंजलि अपने टूथ पाउडर को शुद्ध शाकाहारी बताती है लेकिन, इस याचिका ने उसके लिए संकट का नया भंवर खड़ा कर दिया है।
ये भी पढ़ें: कोरोना की तरह Mpox भी बदल रहा है रूप, वैज्ञानिक घबराए
संबंधित खबरें
दिवाली पर किस मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजन? राशि अनुसार जानें धनदायक उपाय
22 secs agoआज दिवाली पूजा में करें मां लक्ष्मी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
53 mins agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
2 hrs agoदिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
3 hrs agoवनवास से राम जी वापसी पर मनाते है दिवाली, फिर लक्ष्मी-गणेश की पूजा क्यों?
4 hrs agoदिवाली पर करें लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
5 hrs agoआज दिवाली पूजा के लिए किन चीजों की होगी जरूरत, यहां देखें सामग्री लिस्ट
6 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
12 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines