Parliament Budget Session: 13 मार्च को शुरू हुए संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज नौवां दिन है। राहुल गांधी को सजा के मुद्दे पर कांग्रेस की अगुआई में 14 विपक्षी दल विजय चौक तक पैदल मार्च निकाला। कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मिलने के लिए समय मांगा है। शाम 5 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी की हाईलेवल मीटिंग भी करेंगे। लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित की गई थी। हंगामे के बीच यह फिर शुरू हो गई है।
खड़गे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
पैदल मार्च की अगुवाई कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अडाणी मामले में जेपीसी की मांग को लेकर हम यहां धरना दे रहे हैं। पीएम मोदी लोगों से कुछ छुपाना चाहते हैं। ललित मोदी, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने सरकार से करोड़ों रुपये लूटे और इस देश से भाग गए और पीएम मोदी उनके बारे में नहीं बोल रहे हैं।
और पढ़िए – Rahul Gandhi defamation case: मानहानि मामले में 2 साल की सजा के बाद राहुल गांधी को बड़ा झटका, संसद सदस्यता खत्म; नोटिफिकेशन जारी
शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने अडाणी मामले में हंगामा शुरू कर दिया। जिसके चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक और राज्यसभा भी दोपहर 2:30 बजे तक स्थगित कर दी गई है।
दोनों सदनों में राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान को लेकर भाजपा माफी की मांग पर अड़ी है। वहीं विपक्ष भी अडाणी मामले में जेपीसी जांच की मांग को लेकर हंगामा कर रहा है।
मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे हाईलेवल मीटिंग
विपक्षी दलों ने शुक्रवार सुबह राहुल के मुद्दे पर बैठक की है। उनकी मांग है कि अडाणी मामले पर जेपीसी जांच कराई जाए। कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मिलने के लिए समय मांगा है। कांग्रेस शुक्रवार सुबह 11.30 बजे से 12 बजे के बीच विजय चौक तक पैदल मार्च निकालेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खगे शाम 5 बजे हाईलेवल मीटिंग करेंगे। इसमें सभी राज्यों के अध्यक्ष और बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
और पढ़िए – जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा बोले- महात्मा गांधी के पास किसी यूनिवर्सिटी की कोई डिग्री नहीं थी
वहीं आज ससंद की कार्यवाही के दौरान भाजपा आज राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने की मांग कर सकती है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को कल सुरत कोर्ट ने 2 साल के कारावास की सजा सुनाई थी। जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 3 के अनुसार अगर किसी सांसद को 2 साल या उससे ज्यादा का कारावास होता है तो उसकी सदस्यता रद्द कर दी जाती है।
6 अप्रैल तक प्रस्तावित है बजट सत्र
सदन में भाजपा राहुल गांधी से लंदन में दिए बयान पर माफी की मांग पर अड़ी हुई है। वहीं, अडाणी मामले पर कांग्रेस की जेपीसी की मांग बरकरार है। बता दें कि बजट सत्र का दूसरा फेज 13 मार्च से शुरू हुआ था और यह 6 अप्रैल तक चलना प्रस्तावित है।
पिछले 13 दिनों से ठप है संसद
13 मार्च से शुरू हुआ संसद का दूसरा सत्र अब तक एक भी दिन सुचारू रूप से नहीं चल पाया है। गुरूवार को भी सुबह नारेबाजी और शोर-गुल के बीच राज्यसभा की कार्यवाही 24 मार्च तक स्थगित कर दी गई। वहीं, लोकसभा शुरू होते ही विपक्षी सांसद वेल में आकर अडाणी मामले में जेपीसी जांच की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे।
जिसके बाद कार्यवाही पहले 2 बजे तक और उसके बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। हंगामें के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विनियोग विधेयक 2023 पेश किया जिसको बिना चर्चा के ही पारित कर दिया गया।
प्रदर्शन की तैयारी में कांग्रेस
कोर्ट के इस फैसले के बाद कांग्रेस आज देशभर में प्रदर्शन करने की तैयारी में है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि हम लोग शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे से 12 बजे के बीच विजय चौक जाएंगे। हमने राष्ट्रपति से मिलने के लिए समय मांगा है।
इसके अलावा सुबह 10 बजे विपक्षी दलों की बैठक होगी। वहीं, शाम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे। जबकि सोमवार को कांग्रेस राजधानी दिल्ली सहित अलग-अलग राज्यों में प्रर्दशन करेगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoमंगल के इस उपाय से दूर होंगे सभी कष्ट, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
8 hrs agoदिवाली पूजा में करें गणेश जी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
9 hrs agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
11 hrs agoदिवाली पर किस मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजन? राशि अनुसार जानें धनदायक उपाय
11 hrs agoआज दिवाली पूजा में करें मां लक्ष्मी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
14 hrs agoदिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
15 hrs agoवनवास से राम जी वापसी पर मनाते है दिवाली, फिर लक्ष्मी-गणेश की पूजा क्यों?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines