Parliament Budget Session: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज आखिरी दिन हैं। सत्र शुरू होते ही दोनों सदनों में कांग्रेस और विपक्षी दलों ने अडाणी-हिंडनबर्ग मामले पर JPC की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया इसके बाद राज्यसभा 2 बजे तक और लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद दिल्ली में संसद के बजट सत्र के आखिरी दिन विपक्षी सांसदों ने संसद से विजय चौक तक ‘तिरंगा मार्च’ निकाला।
सूत्रों की मानें तो लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक स्थगित हो जाने के बाद आज लोकसभा अध्यक्ष द्वारा आयोजित की जाने वाली ‘शाम की चाय’ बैठक में कांग्रेस सहित 13 राजनीतिक दलों ने शामिल नहीं होने का फैसला किया है।
बता दें दूसरे चरण की शुरूआत 13 मार्च को हुई थी। हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही एक भी दिन पूरी तरह से नहीं चल पाई है। दोनों सदनों में अडाणी मामले में जेपीसी जांच की मांग को लेकर और राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के चलते खूब हंगामा हुआ।
अब तक हंगामेदार रहा सत्र
बता दें कि दूसरे चरण में अब तक एक भी दिन दोनों सदनों की कार्यवाही ठीक से नहीं चल पाई। विपक्ष अडाणी मामले में जेपीसी जांच की मांग को लेकर लगातार हमलावर है तो वहीं बीजेपी राहुल गांधी के लंदन वाले बयान को लेकर हमलावर है।
जब से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द हुई है उसके बाद से बीजेपी शांत है। लेकिन विपक्ष अभी भी अडाणी और राहुल गांधी वाले मामले को लेकर लगातार विरोध कर रहा है। बता दें कि संसद का दूसरे चरण का आज आखिरी दिन हैं।
कब-कब कितनी देर चली सदन की कार्यवाही
13 मार्च को लोकसभा की कार्यवाही 17 मिनट ही चल पाई थी। इसके बाद 14 मार्च को 10 मिनट, 15 मार्च को 15 मिनट, 16 मार्च को मात्र 3 मिनट, 17 मार्च को 21 मिनट, 18, 19 और 20 मार्च को 14 मिनट ही चल पाई थी।
21 मार्च को विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 30 मिनट ही चल पाई। 22 मार्च को विभिन्न सदस्यों के प्रस्ताव के बाद सदन में एक दिन का अवकाश का घोषित किया गया था।
और पढ़िए – ‘अरुणाचल प्रदेश हमारा था, है और रहेगा…’, विदेश मंत्रालय ने चीन को दिया करारा जवाब, जानें मामला
23 मार्च को राहुल गांधी की सदस्यता मामले में हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 23 मिनट, 24 मार्च को 45 मिनट ही चल पाई। हंगामे के चलते सदन को एक बार फिर 27 मार्च की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद 27 मार्च को 10 मिनट और 28 मार्च को कुल 6 मिनट ही चल पाई।
सत्र के 12वें दिन यानि 29 मार्च को कांग्रेस नेता काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे थे। लोकसभा में कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर के सामने ‘सेव डेमोक्रेसी’ के पोस्टर दिखाए और काले कपड़े लहराए। जिसके बाद दोनों सदनों को 3 अप्रैल तक स्थगित करना पड़ा था। सत्र के 13वें दिन यानि 5 अप्रैल को विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही बाधित रही और दोनों सदनों को पूरे दिन के लिए स्थगित करना पड़ा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
खतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
3 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
6 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
7 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
7 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
7 hrs agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines