Pakistan News: पूर्व पीएम इमरान खान की रिहाई को लेकर पाकिस्तान सरकार और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के बीच तकरार शुरू हो गई। शहबाज शरीफ सरकार ने चीफ जस्टिस (CJP) उमर अता बांदियाल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया है। नेशनल एसेंबली (NA) ने चीफ जस्टिस के खिलाफ रेफरेंस (Reference) दर्ज करने और फाइल तैयार करने के लिए पांच सदस्यीय समिति के गठन की मांग की गई।
वहीं, पाकिस्तान की संसद में सोमवार को इमरान खान को फांसी दिए जाने की मांग उठी। नेशनल एसेंबली में विपक्ष के नेता रियाज अहमद खान ने कहा कि इमरान को सरेआम फांसी दी जानी चाहिए। लेकिन अदालतें उनका दामाद जैसा स्वागत कर रही हैं।
सुप्रीम कोर्ट के बाहर इमरान विरोधी धरने पर
पाकिस्तान में इमरान खान विरोधी एकमंच पर आ गए हैं। इमरान की रिहाई के खिलाफ पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (PDM) ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर प्रदर्शन शुरू किया है। इसमें बड़ी संख्या में सत्ताधारी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PMLN) के कार्यकर्ता पहुंचे हैं। ये कार्यकर्ता अलग-अलग प्रांतों से इस्लामाबाद पहुंचे हैं। पीएमएल-एन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मरियम नवाज और जमीअत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (JUIF) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान भी प्रदर्शन में शामिल हैं।
प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर अस्थाई कैंप लगा दिया है। भीड़ उग्र है। सुप्रीम कोर्ट के गेट पर भी भीड़ ने चढ़ने का प्रयास किया है।
बुशरा बीबी को मिली प्रोटेक्टिव जमानत
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सोमवार को पत्नी बुशरा बीबी के साथ लाहौर हाई कोर्ट पहुंचे। सुनवाई के दौरान लाहौर हाईकोर्ट ने इमरान की पत्नी को 23 मई तक जमानत दे दी। बता दें कि कोर कमांडर के घर में आग लगाने और पिछले सप्ताह उनकी गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा की अन्य घटनाओं के खिलाफ दर्ज मामलों में पेशी के लिए इमरान पत्नी के साथ लाहौर उच्च न्यायालय पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें: दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Sarva Pitru Amavasya 2026: कब है सर्वपितृ अमावस्या? जानिए सही तारीख और श्राद्ध कर्म के लिए शुभ मुहूर्त
57 mins agoDurga Puja 2026: कब है दुर्गा पूजा 2026? नोट कर लें शुरुआत से लेकर विसर्जन तक की तारीख
2 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
2 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
10 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
11 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
12 hrs agoChanakya Niti: खुशहाल जीवन को मुश्किलों से भर सकते हैं 4 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य के श्लोक से जानें
15 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
15 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
16 hrs agoSwapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines