Pakistan Election Result 2024 : पाकिस्तान आम चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। जेल में बंद इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीर-ए-इंसाफ (PTI) ने दावा किया था कि उनकी पार्टी के 150 ज्यादा उम्मीदवार जीत रहे हैं। पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ खुद दोनों सीटों से चुनाव से हार रहे थे। लेकिन, फिर अचानक से चुनाव परिणाम की तस्वीर बदल गई और नवाज शरीफ लाहौर नेशनल असेंबली सीट से जीत गए। साथ ही पीटीआई का दावा भी फेल साबित हो गया। अब बड़ा सवाल उठता है कि कैसे इमरान खान जीती बाजी हार गए हैं?
पाकिस्तान में आम चुनाव हो और सेना का दखल न हो, ऐसा कभी नहीं हो सकता है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच की दुश्मनी सभी जानते हैं। ऐसे में पाकिस्तानी सेना से दुश्मनी लेना पीटीआई के उम्मीदवारों को भारी पड़ गया। पाकिस्तान चुनाव आयोग भी सेना प्रमुख के इशारे पर काम करता है।
यह भी पढ़ें : Pakistan Election Result: पाकिस्तान में नवाज शरीफ की बनेगी सरकार? पार्टी ने क्यों किया दावा
PTI ने चुनाव में धांधली का लगाया आरोप
पाकिस्तान चुनाव में धांधली को लेकर पीटीआई ने ट्वीट किया है। कई सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीत रहे थे, लेकिन अचानक से परिणाम बदल गया और वे हार गए। इमरान खान समर्थित निर्दलीय प्रत्याशियों के अधिकांश वोट अवैध हो गए। PTI ने कहा कि एनए-151 में कुल वोट 254434 पड़े हैं, जिनमें से 16555 वोट अवैध घोषित कर दिए गए। ऐसा ही एनए-130 क्षेत्र में हुआ है, जहां 293693 मतों में से 650 वोट अवैध हो गए।
मतगणना प्रक्रिया में गई गड़बड़ी
सेना की मर्जी के बिना पाकिस्तान की सत्ता में कोई काबिज नहीं हो सकता है। पीटीआई ने आरोप लगाया कि मतगणना केंद्रों पर चुनाव आयोग के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं और जबरदस्ती दूसरी पार्टी के उम्मीदवारों को जीता दे रहे हैं। कई जगहों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को मतगणना की प्रक्रिया से बाहर भगा दिया गया।
यह भी पढ़ें : Pakistan Election Result: जेल में बैठकर इमरान खान ने कर दिया खेला, तीन बार रह चुके पीएम भी पिछड़े
इमरान खान और असीम मुनीर के बीच क्यों है दुश्मनी
जब इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा पर दबाव डालकर असीम मुनीर को आईएसआई प्रमुख के पद से हटवा दिया था। फिर पाकिस्तान में सत्ता बदला और पाकिस्तानी सेना ने शहबाज शरीफ को सपोर्ट कर दिया और उनकी सरकार बन गई। इसके बाद शहबाज शरीफ ने इमरान खान के दुश्मन असीम मुनीर को सेना प्रमुख की कमान सौंप दी। इसके बाद से इमरान खान की उलटी गिनती शुरू हो गई। पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर का सपोर्ट नवाज शरीफ को प्राप्त है, ऐसे में इमरान खान के उम्मीदवार कैसे जीत हासिल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
5 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
6 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
7 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
7 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
16 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines