नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा से लड़ाई के लिए कमर कस ली है। नीतीश तीन दिनों के लिए दिल्ली में हैं। यहां आज वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने पहुंचे हैं। इसके साथ ही नीतीश कुमार मंगलवार को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं से मुलाकात करेंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले नीतीश कुमार आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद से मिलने पहुंचे थे।
दिल्ली आने से पहले लालू से की मुलाकात
लालू यादव से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने आज लालू यादव से मुलाकात की है और अपनी दिल्ली यात्रा को लेकर उन्हें जानकारी दी। इस बीच जब मीडिया ने उनसे विपक्षी एकजुटता और 2024 के आम चुनाव में उनकी प्रधानमंत्री पद की दावेदारी के संबंध में प्रश्न पूछे तो उन्होंने कहा कि मेरी प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा या आकांक्षा नहीं है।
अभी पढ़ें – प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन की नई पीएम लिज ट्रस को दी बधाई
समूचा विपक्ष एकजुट होगा तो अच्छा माहौल बनेगा: नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने कहा, अगर समूचा विपक्ष एकजुट होगा तो अच्छा माहौल बनेगा। बता दें कि नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड ने हाल ही में भाजपा के नेतृत्व वाले NDA का साथ छोड़ा है और अब वह एक बार फिर से महागठबंधन के साथ मिलकर बिहार में सरकार बना ली है।
पटना में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने नीतीश कुमार को 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ देशभर में विपक्ष को एकजुट करने के लिए अधिकृत कर दिया है। नीतीश कुमार का पूरा फोकस भाजपा को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने पर है। इसके लिए नीतीश सारी विपक्षी पार्टियों को जोड़ने की कोशिश में हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
कब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
15 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
19 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
23 hrs agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
1 day agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
1 day agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
1 day agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
1 day ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
1 day agoरणजी ट्रॉफी में दिखा मोहम्मद सिराज की कप्तानी का जलवा
1 day agoसुनील गावस्कर ने बताया कैसे न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतेगी टीम इंडिया?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines