Nikki Yadav Murder Case: दिल्ली के निक्की यादव मर्डर केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की मानें तो आरोपी साहिल ने पूछताछ में खुलासा किया कि 9 फरवरी की रात वह निक्की यादव के साथ कई घंटों तक कार में घूमता रहा। उसके बाद उसने रात 8ः30 बजे से 9ः00 बजे के बीच निगमबोध घाट के पास पार्किंग में ले जाकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या कर व्हाट्सएप चैट किया डिलीट
हत्या के बाद 10 फरवरी को साहिल ने निक्की के फोन से व्हाट्सएप चैट सहित सभी डाटा को डिलीट कर दिया। दिल्ली क्राइम ब्रांच उत्तम नगर,निजामुद्दीन,कश्मीरी गेट के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सूत्राें की मानें तो पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए निक्की यादव के दिल्ली स्थित घर के पास रहने वाले पड़ोसियों से भी पूछताछ की है।
और पढ़िए – भिवानी में दिल दहलाने वाली घटना, जली बोलेरो के अंदर मिले दो युवकों के कंकाल, पुलिस का बड़ा दावा
क्या है पूरा मामला?
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि साहिल गहलोत नाम के एक शख्स ने 10 फरवरी को सुबह 9 बजे अपनी प्रेमिका निक्की यादव की कथित तौर पर हत्या कर दी, और फिर लगभग 12 घंटे बाद दूसरी महिला से शादी कर ली।शादी करने के तुरंत बाद अगली सुबह 3 बजे उसने अपनी गाड़ी में वापस आकर लाश को फ्रिज में छुपा कर रख दिया। एक ही छत के नीचे रहने वाले साथी की हत्या ने खलबली मचा दी है।
और पढ़िए – NCW अध्यक्ष रेखा बोलीं- सिर्फ लड़कियां नहीं, परिवार भी जिम्मेदार, लिव-इन-रिलेशनशिप पर दिया बड़ा बयान
क्या कर रही है पुलिस?
दिल्ली पुलिस इस मामले में अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या साहिल गहलोत के परिवार वालों को इस हत्या के बारे में कोई जानकारी थी? क्या परिवार को हत्या के बारे में पता था? क्योंकि साहिल के बयान के मुताबिक निक्की से उसकी लड़ाई साहिल की सगाई के बाद ही शुरू हुई थी जिससे उसने शादी की थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs agoआज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
4 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
6 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
6 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines