New Delhi: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज बुधवार सुबह दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं हैं। सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट आज सुनवाई करेगा। बता दें कि इस मामले में ईडी उनसे कई बार पूछताछ कर चुकी है। वहीं ईडी आज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्रशेखर और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ पूरक शिकायत दर्ज करेगा।
और पढ़िए – Delhi Liquor Policy Case: मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई आज
कैसे फंसीं जैकलीन फर्नांडिस?
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ की ठगी मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज लगातार ईडी की रडार पर हैं। इस मामले में जैकलीन का पहली बार 2021 में नाम सामने आया था। नाम सामने आने के बाद ईडी अब तक उनसे कई दौर की पूछताछ कर चुकी है। पूछताछ में जैकलीन ने मंहगे तोहफे देने की बात कही। इस बीच उनकी ठग सुकेश के साथ कुछ अंतरंग तस्वीरें भी सामने आईं, इसके बाद से उनकी मुश्किलें बढ़ गईं।
और पढ़िए – Karnataka Election 2023: भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच किच्चा सुदीप को मिली धमकी
जैकलीन पर हैं यह आरेाप
200 करोड़ के ठगी मामले में जैकलीन पर आरोप है कि सुकेश ने उन्हें ठगी से कमाए पैसों से कई महंगे तोहफे दिए थे। इनमें लाखों की कीमत का घोड़ा और बिल्ली सहित, लग्जरी कार और श्रीलंका में एक बंगला भी शामिल है इसके अलावा सुकेश ने जैकलीन के परिवार को भी महंगे गिफ्ट दिए थे। हालांकि, महाठग का ये भी कहना है कि जैकलीन को इसकी जानकारी नहीं थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
25 mins agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
34 mins ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
59 mins agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
3 hrs agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
5 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
7 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines